सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

सिंगापुर को दी भारतीय हॉकी टीम ने दी करारी शिकस्त, 16-1 से दर्ज की शानदार जीत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को दी करारी शिकस्त, 16-1 से दर्ज की शानदार जीत

एशियन गेम्स में पुरुष भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में 16-1 से करारी शिकस्त दी. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए.

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से करीरी शिकस्त दी. भारत ने शुरुआत से ही मैच में बढ़त बनाकर रखी. भारत ने पहले क्वार्टर में 1 गोल के साथ शुरुआत कर दी थी. इसके बाद टीम का गोल करने का सिलसिला रुका ही नहीं और भारत ने एक के बाद एक गोल दागे और शानदार जीत अपने नाम की. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए. वहीं मनदीप सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई.

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से करारी शिकस्त दी थी. आज हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से रौंद दिया. मैच में भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह ने 13वें मिनट पर किया. पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. फिर दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ललित कुमार ने भारत के लिए 16वें मिनट पर दूसरा गोल दागा.

इसके बाद 22वें मिनट पर गुजरंत ने टीम के लिए तीसरा और फिर 23वें मिनट पर विवेक सागर प्रसाद ने टीम के लिए चौथा गोल दागा. फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्ट्राइक किया और टीम के खाते में पांचवां गोल डाला. मनदीप सिंह ने 29वें मिनट पर अपना दूसरा और टीम का छठा गोल स्कोर किया. इस तरह से भारत ने पहले हाफ में 6-0 की बढ़त हासिल की.

Advertisement

दूसरे हाफ में भी भारत ने मचाया धमाल

दूसरा हाफ शुरू होने के कुछ देर बाद ही यानी 37वें मिनट पर मनदीप सिंह ने टीम के लिए 7वां, शमशेर सिंह ने 38वें मिनट पर 8वां गोल किया. फिर 40वें मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 पेनाल्टी कॉर्नर के ज़रिए गोल किए. इस तरह दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ देर बाद ही भारत ने 10-0 की बढ़त हासिल कर ली. 42वें मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर लेते हुए टीम के लिए 11वां गोल दागा. इस तरह तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने 11-0 की शानदार बढ़त हासिल की.

फिर मनदीप सिंह ने 51वें मिनट पर और अभिषेक ने भी 51वें और 52वें मिनट पर दो गोल किए. इसके बाद 53वें मिनट पर सिंगापुर के जकी जुल्करनैन ने टीम के लिए पहला और आखिरी गोल स्कोर किया. इसके 2 मिनट बाद ही भारत के वरुण कुमार ने 55वें मिनट पर लगातार दो गोल स्कोर कर भारत को 16-1 पर पहुंचाया. इस तरह भारत ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *