सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नहीं रहे कॉमेडी के किंग राजू श्रीवास्तव, सदमे में पूरा बॉलीवुड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कॉमेडी की दुनिया के सबसे फेमस और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन में से एक राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके चाहने वालों को उम्मीद थी कि वह जल्द ठीक होकर वापस लौट आएंगे लेकिन आज जब उनके निधन की खबर आई तो सभी मायूस हो गए। कानपुर के रहने वाले कॉमेडियन के घर के बाहर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के घर के बाहर आए लोगों में कोई उनके साथ स्कूल में पढ़ने वाला साथी है, तो कोई उन्हें बचपन से जानता है। सभी कॉमेडियन के साथ बिताए अपने पुराने दिन याद कर रहे हैं। एक युवक ने बताया कि राजू जब भी कानपुर आते थे वह ज्यादातर लोगों से मिलते थे और खूब हंसी-मजाक करते थे। ऐसे में उनके निधन की खबर से सभी को गहरा सदमा लगा है। वहीं, एक ने कहा कि वह मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने कहा था कि मुंबई आना है, तो सीधे आ जाना गाड़ी लेने आएगी। इतनी ही नहीं वह सबके साथ बड़े प्यार से मिलते थे। राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर के बाद इंडस्ट्री के तमाम बड़े कॉमेडियन और फ़िल्मी सितारों ने शोक वयक्त किया। राजू श्रीवास्तव के निधन पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राजू श्रीवास्तव यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं। मैं प्रदेश वासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *