सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम में पंघाल और थापा का हुआ चयन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

वर्ल्ड चैम्पियनशिप के में भारत को पदक दिलाने वाले मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने अपने ट्रायल्स मुकाबले जीतकर। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बनायी। वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 के सिल्वर मेडल विजेता पंघाल ने 51 किलो की कैटेगरी में जीत दर्ज की जबकि थापा ने 63.5 किलो की कैटेगरी में ट्रायल जीता। ट्रायल में पंघाल ने सेना के मुक्केबाज दीपक को रेफरी के बंटे हुए फैसले पर 4-1 से शिकस्त दी। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था। 2015 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता थापा ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट मनीष कौशिक को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। वहीं 57 किलोग्राम वर्ग में हसीमुद्दीन ने एक बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने 2019 एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट को 4-1 से मात दी। इनके अलावा सुमित, आशीष, संजीत और सागर इन तीनों मुक्केबाजों ने अपने-अपने मुकाबले 5-0 से जीते। जबकि रेलवे के लिए रिंग में उतरने वाले रोहित ने उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप यादव को वेल्टरवेट वर्ग में 3-2 से हराया। भारतीय मुक्केबाजों ने 2018 गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे. कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जायेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *