सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसद को मिली धमकी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर अपमानजनक और नफरत भरे मैसेज मिल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कुछ ऑडियो मैसेज ट्विटर पर पोस्ट किए। इन मैसेजेस में अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। प्रमिला ने जो ऑडियो शेयर किए हैं उसमें कॉल करने वाला शख्स उन्हें नतीजे भुगतने की धमकी दे रहा है। साथ ही वह प्रमिला को मूल देश भारत वापस जाने कह रहा है। प्रमिला ने लिखा है- “आमतौर पर राजनीतिक लोग ऐसा नहीं करते हैं। मैं कर रही हूं क्योंकि हम हिंसा को स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं जो इस हिंसा को बढ़ाता है।” प्रमिला जयपाल एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 2017 से वाशिंगटन के 7वें कांग्रेस जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। एक और ट्वीट में प्रमिला ने लिखा- “नस्लवाद और गुस्से से भरा एक आदमी मेरे घर पर एक भरी हुई बंदूक के साथ दिखा। मैं इसे इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि बढ़ती हिंसा के सामने हम चुप नहीं रह सकते। ये अलग-थलग घटनाएं नहीं हैं। बहुत कुछ दांव पर लगा है।” गौरतलब है कि इससे पहले सिएटल में 49 साल का ब्रेट फोर्सेल पिस्टल के साथ प्रमिला के घर के बाहर नजर आया था। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *