सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत को जल्द मिलेंगे ये खतरनाक हथियार, अमेरिका-इजरायल के ऐलान ने बढ़ाई पाक-चीन की टेंशन

3 मिनट पढ़ें
चीन की टेंशन

भारत को जल्द मिलेंगे ये खतरनाक हथियार, अमेरिका-इजरायल के ऐलान ने बढ़ाई पाक-चीन की टेंशन

Advertisement

Army Attack Drone: आधुनिक समय में युद्ध की तकनीक में काफी ज्यादा बदलाव आया है. इस समय हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है. रूस यूक्रेन वॉर हो या इजरायल हिज़्बुल्लाह की लड़ाई. सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुए हथियारों में अटैक ड्रोन भी एक है.

ड्रोन ने एसिमेट्रिक वॉरफेयर में सभी को परेशान कर रखा है. ड्रोन की मदद से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे अपने दुश्मन को मार गिराया जा सकता है. इससे खतरा भी सबसे कम होता है. वहीं, भारतीय सेना इस समय अटैक ड्रोन की कमी से जूझ रही है.

ड्रोन की कमी से जूझ रही है सेना 

भारतीय सेना इस समय अटैक ड्रोन की  कमी से जूझ रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार,  सेना इस समय कम से कम 76 अटैक ड्रोन की जरूरत है और उनके पास इस समय एक भी ड्रोन नहीं है.  भारतीय सेना के पास जो ड्रोन हैं, वो सिर्फ जासूसी करने के लिए हैं. उनकी  मदद से कहीं पर अटैक नहीं किया जा सकता है. भारत ने ये ड्रोन इजरायल से खरीदे हैं.

अगर स्वदेशी ड्रोन की बात करें तो भारत ने हाल के वर्षो में छोटे ड्रोन हथियार विकसित करने में सफलता हासिल की है. लेकिन अभी भी बड़े सटीक और अटैक कैपेबिलिटी वाले ड्रोन बनाना अभी भी चुनौती बना हुआ है.

Advertisement

भारत ने अमेरिका से की है डील 

भारत ने अमेरिका से MQ9B ड्रोन खरीदने को लेकर डील की है. यह डिफेंस डील 34,500 करोड़ रुपये की है। सरकार-से-सरकार समझौते के तहत हस्ताक्षरित इस सौदे में भारतीय सशस्त्र बलों को 31 लंबी दूरी के ड्रोन मिलेंगे। इससे आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में शामिल किया जाएगा. लेकिन ये भी सेना के जरूरतों को पूरा नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा इनकी डिलीवरी की डेट भी सामने नहीं आई है.

रूस भी नहीं कर पा रहा है मदद 

रूस हमेशा से ही हथियार देने के मामले में भारत के सबसे भरोसेमंद साथी रहा है. इसके बाद वो भी भारत को ड्रोन नहीं दे पाया है. दरअसल, रूस के पास भी USA और तुर्की जैसे ड्रोन हथियार नहीं है. इसी वजह से यूक्रेन युद्ध में भी उसने इनका बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं किया है.  वहीं, भारत अब इन ड्रोन के लिए इजरायल और फ्रांस से बात कर रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *