भारत ने पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया, सीमा पर ड्रोन हमलों को भी किया नाकाम

0
45

भारत ने पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया, सीमा पर ड्रोन हमलों को भी किया नाकाम

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। यह घटना नियंत्रण रेखा के पास उस वक्त हुई जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेट को निशाना बनाकर उसे गिरा दिया। इसके अलावा सीमा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को भी भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते जवाब देते हुए नाकाम कर दिया। सेना के अनुसार ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे और सभी को भारतीय रक्षा प्रणाली ने गिरा दिया। गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप को निशाना बनाकर रॉकेट दागे लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया। सेना के सूत्रों के अनुसार भारत की एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी तरफ से दागी गई 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया जिससे बड़ा नुकसान टाल दिया गया। इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन भारतीय सेना की तत्परता ने पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया। इस ताजा घटनाक्रम के बाद सीमा पर तनाव और अधिक बढ़ गया है और दोनों पक्षों में सैन्य हलचल तेज हो गई है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा और किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देगा। उधर पाकिस्तान की ओर से इस घटनाक्रम पर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और भारतीय सेना स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here