सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

US सांसद इल्हान उमर के PoK दौरे पर भारत ने लगाई फटकार, अमेरिका बोला- हमने नहीं भेजा

2 मिनट पढ़ें
US सांसद इल्हान उमर के PoK दौरे पर भारत ने लगाई फटकार, अमेरिका बोला- हमने नहीं भेजा

US सांसद इल्हान उमर के PoK दौरे पर भारत ने लगाई फटकार, अमेरिका बोला- हमने नहीं भेजा

Advertisement

US सांसद इल्हान उमर के PoK दौरे पर भारत ने लगाई फटकार, अमेरिका बोला- हमने नहीं भेजा

भारत ने गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे की निंदा की। अमेरिकी सांसद इल्हान उमर 20 अप्रैल से चार दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके उत्तराधिकारी शाहबाज शरीफ से भी मुलाकात की है। वहीं इस मामले पर एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि डेमोक्रेटिक कांग्रेस की महिला इल्हान उमर की इस सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा अमेरिकी राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा, “जैसा कि मैं इसे समझता हूं, प्रतिनिधि उमर अमेरिकी सरकार द्वारा प्रायोजित यात्रा पर पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही हैं।” अमेरिका का कहना है कि वे अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर पाकिस्तान गईं हैं।

क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करना इसे निंदनीय बनाता है

बागची ने कहा, ‘‘हमने उनकी (इल्हान उमर के) भारतीय संघ राज्य क्षेत्र जम्मू कश्मीर के एक इलाके में यात्रा की खबरों को देखा है जो अभी पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं।’’ उन्होंने कहा, “यदि ऐसी राजनेता घर पर अपनी संकीर्ण मानसिकता की राजनीति करना चाहती है तो यह उनका अपना मामला है, लेकिन इनके प्रयास में हमारी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करना इसे निंदनीय बनाता है।”

Advertisement

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की यात्रा के बारे में सवाल पूछा गया था

उन्होंने कहा कि लेकिन इस क्रम में हमारी क्षेत्रीय अखंडता एवं सम्प्रभुता का उल्लंघन होता है तब हम समझते हैं कि यह यात्रा निंदनीय है। बागची से इल्हान उमर की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की यात्रा के बारे में सवाल पूछा गया था।

अफगानिस्तान में आतंकी हमलों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत उस देश में घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ आतंकी हमलों की खबरों को देखा है। हमने हमेशा आतंकवादी हमलों की निंदा की है । हम वहां के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *