सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर बढ़  रहा है भारत : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर बढ़  रहा है भारत : विनोद जायस

मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर बढ़  रहा है भारत : विनोद जायस

Advertisement

मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर बढ़  रहा है भारत : विनोद जायस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) जी -20 की शानदार कामयाबी के बाद पूरी दुनिया की निगाहें भारत की ओर लगी है | सभी मुल्क भारत की कूटनीति का लोहा मान रहे हैं |  यह कहना है भारतीय जनता पार्टी  भजनपुरा वार्ड के नेता  ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं  भारत की प्राचीन सनातन सभ्यता व संस्कृति का दर्शन करवा  बड़े ही प्रेम, सेवा व आदर भाव से भारत ने ये लोहा मनवाया कि हम सदियों पहले भी विश्वगुरू थे और अब भी हम, विश्वगुरू होने की ओर ही बढ़ रहे है।

अपनी उच्चस्तर की समझदारी, कूटनीति व विदेश नीति का परिचय देते हुए, बिना किसी मुल्क का  नाम लिए, घोषणा पत्र में, यूक्रेन में युद्ध की बात भी कह दी गई है और अपना दृष्टिकोण भी बता दिया है कि यू एन चार्टर के सिद्धान्तों के अनुकूल ही, सभी देशो को धमकी देने व किसी के भू भाग पर कब्जे के लिए ताकत के प्रयोग से बचना चाहिए।

Advertisement

सेवा, ज्ञान व प्रेम से सभी को आपसी सहयोग की कड़ी में बान्धने का सार्थक प्रयास किया गया है। भारत पश्चिम एशिया यूरोप कारिडोर कनेक्टिविटी से आपसी विश्वास मजबूत होगा व ये इन सभी के लिए आर्थिक एकीकरण का प्रभावी माध्यम बनेगा, इस मुद्दे को आपसी सहमति से क्रियान्वित कराने के लिए इस
प्रस्ताव का पूरा सहयोग प्राप्त कर लिया है। इसमें कुछ भी कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय संस्कृति के ही मूल सिद्धान्तो की छत्तरी के नीचे ही, एकत्रित होकर, पूरे विश्व को एक धरती, एक परिवार व एक भविष्य के सूत्रधार में बांध लिया है ताकि पूरी दुनिया आपसी भाईचारे, प्रेम, विश्वास से शान्ति को अपनाते हुए केवल विकास की और ही आगे बढ़े।

अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में शामिल करवा कर भारत ने अपनी नेतृत्व क्षमता का दबदबा भी दर्शाया है। आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए भी पूरी दुनिया में आम सहमति बना दी है। अब भारत को इंडिया नहीं, सिर्फ भारत ही कहा जाएगा, इसकी मुहिम भी, व्यवहारिक रूप से, इसी सबमिट से आरम्भ कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *