सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा के 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत बना विश्व शक्ति,हर वर्ग का हुआ है विकास – संदीप कपूर

4 मिनट पढ़ें
भाजपा के 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत बना विश्व शक्ति,हर वर्ग का हुआ है विकास - संदीप कपूर

भाजपा के 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत बना विश्व शक्ति,हर वर्ग का हुआ है विकास - संदीप कपूर

Advertisement

भाजपा के 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत बना विश्व शक्ति,हर वर्ग का हुआ है विकास – संदीप कपूर

—– शिवा कौशिक —–

नई दिल्ली

भाजपा व नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत बना विश्व शक्ति, जी हां ऐसा कहना है कृष्णा नगर वार्ड से निगम पार्षद संदीप कपूर का। वीर अर्जुन ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल पर कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद संदीप कपूर से करी खास बातचीत, संदीप कपूर का कहना है की मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल एक ऐसी सरकार का कार्यकाल है जिस सरकार के पास एक विजन है, एक दृष्टि है, जिस सरकार को विकास करना आता है, जिस सरकार ने देश की समस्याओं को समझा है और उन समस्याओं को दूर करने का काम किया है। संदीप कपूर ने आगे कहा की मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास के काम किए है चाहे वह गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए हो, मध्यम वर्गीय लोगों के लिए हो, उद्योगपतियों के लिए हो या फिर व्यापारियों के लिए हो।

Advertisement

संदीप कपूर ने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह उदाहरण सामने रखा है की किस तरह से एक प्रधानमंत्री विदेश में जा कर अपना लोहा मनवा सकता है, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई विदेश यात्राओं में उन्होंने यह साबित किया है की भारत अब एक विश्व शक्ति बन चुका है। संदीप कपूर ने आगे कहा कि आज अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 5वे स्थान पर है, अन्य देशों के मुकाबले भारत प्रगति में सबसे आगे है, आज विदेशी मुद्रा का सबसे ज्यादा भंडार भारत में है, आज हर तरह से भारत आत्मनिर्भर है, आज नई नई तकनीकें भारत में आ रही है, आज मेक इन इंडिया एक ऐसी परियोजना बनकर सामने आया है जिसके माध्यम से घर घर में रोजगार के रास्ते खुल रहे है, बड़ी बड़ी कंपनिया काम करने के लिए भारत में आ रही है, आपको यह बात जान कर आश्चर्य होगा की जिस मोबाइल को हम आज से 5 से 7 साल पहले इंपोर्ट करते थे आज विश्व का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भारत है,

आज मोबाइल्स व व्हीकल्स का जो मुख्य पार्ट होता है जिसे हम चिप बोलते है वह चिप अब अगले एक साल में भारत में बननी शुरू हो जाएगी, रक्षा के क्षेत्र की बात करे तो पहले जहां हम 90 प्रतिशत इंपोर्ट करते थे जिस वजह से हम दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे जैसे अमेरिका व फ्रांस पर वही आज भारत 40 देशों को रक्षा का सामान एक्सपोर्ट करता है। संदीप कपूर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बना है, आज भारत पूरे विश्व को अपनी ताकत दिखा पा रहा है और अपनी शर्तों पर काम कर रहा है, आज भारत के रूस, अमेरिका और यूरोपियन देशों के साथ अच्छे संबंध है क्योंकि हर व्यक्ति ताकत के आगे झुकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ताकत को विश्व के आगे रखा है। संदीप कपूर ने आगे कहा कि अगर हम देश के भीतर हुए विकास कार्यों की बात करे तो नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने मिलकर सड़कों का ऐसा जाल बिछाया है जो बेहद ही सराहनीय है,

पहले जो ट्रक दिल्ली से मुंबई 48 से 60 घंटे में पहुंचता था आज वही ट्रक मात्र 12 घंटे में मुंबई पहुंच जाता है तो सोचिए इससे व्यापारी को कितना लाभ होगा, उसका ब्याज व ट्रांसपोर्टेशन का कितना पैसा बचेगा। संदीप कपूर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले उन लोगों के बारे में सोचा जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहे है और जन धन योजना के तहत उनके बैंक खाते खुलवाए ताकि सरकार को अगर किसी भी योजना के तहत गरीब लोगों को पैसे देने हो तो मात्र कुछ ही समय में उन लोगों के बैंक खातों में पैसे चले जाए बिना एक भी रुपए कटे, इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों के लिए समृद्धि योजना और मुद्रा योजना जैसी लाभकारी योजनाएं शुरू की। इसके साथ साथ कोरोना में गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, पूरे देश में 220 करोड़ वैक्सीन लगी। संदीप कपूर ने आगे कहा की भारत तरक्की की राह पर चल रहा है और बहुत जल्द भारत सबसे बड़ी विश्व शक्ति बनेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *