मोदी जी के नेत्रत्व में आत्मनिर्भर राष्ट्र बना है भारत : विनोद जायस

0
37
विनोद जायस
मोदी जी के नेत्रत्व में आत्मनिर्भर राष्ट्र बना है भारत : विनोद जायस

मोदी जी के नेत्रत्व में आत्मनिर्भर राष्ट्र बना है भारत : विनोद जायस

आपरेशन सिंदूर से भारत की सैन्य शक्ति का हुआ एहसास

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्रत्व में भारत 11 सालों में हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है और हर क्षेत्र में अपर तरक्की की है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मंत्र के साथ भारत ने वैश्विक मंचों पर अपना मान-सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत न सिर्फ तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर हुआ, बल्कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है ।

विनोद जायस कहते हैं इन 11 वर्षों में सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में ठोस बदलाव लाने के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने भारत को तकनीकी और औद्योगिक रूप से सशक्त किया।

विनोद जायस कहते हैं पीएम मोदी की विदेश नीति ने भी भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जी 20 की अध्यक्षता ने भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत किया। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली हुई है। इन 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों के प्रतीक बन चुके हैं। विनोद जायस कहते हैं यह 11वां वर्ष सुशासन और गरीब कल्याण के नाम से जाना जाएगा |आज कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई है, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन गया है, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिलना शुरू हो गए, गरीबों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है, घर-घर में जल जीवन मिशन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है… सड़कों की कनेक्टिविटी, एयर की कनेक्टिविटी, इंटरनेट की कनेक्टिविटी बढ़ रही है… लोगों का जीवन आसान हो रहा है… यह संकल्प से सिद्धि का वर्ष है… हर दृष्टि से संकल्प की सिद्धि हो रही है और विकसित भारत की परिकल्पना पूर्ण होने के मार्ग पर है।

पीएम का सपना है कि भारत विश्व गुरु बने | सेवा और सुशासन के ये 11 वर्ष भारत की आत्मा से जुड़े हैं। यह कालखंड केवल योजनाओं और घोषणाओं का नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के पुनर्जागरण का प्रतीक है। विनोद जायस कहते है अपने 11 साल के शासन में मोदी जी नें पूरी दुनिया को दिखा दिया है आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका | आपरेशन सिंदूर से भारत की सैन्य शक्ति का एहसास भी पुरी दुनिया को हो गया है | पूरी दुनिया आज मोदी जी की कुशल रणनीति और नेत्रत्व की कायल हो चुकी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here