सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के जवानों के बीच झड़प, 300 चीनी सैनिक पीछे हटे

2 मिनट पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर से झड़प होने की खबर आई है। मीडिया के विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार ये संघर्ष अरुणाचल प्रदेश में हुआ। 9 दिसंबर 2022 को, PLA सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC को क्रॉस करने की कोशिश की। PLA की इस हरकत का भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और सूझबूझ से मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, दोनों पक्ष तुरंत इलाके से पीछे हट गए। बाद में क्षेत्र में भारत के कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए नियम और कायदे के अनुसार अपने चीनी समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग भी की थी। मिली जानकारी के मुताबिक इस झड़प ने दोनों देशों के सैनिक घायल हुए, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, तवांग में आमने-सामने के क्षेत्र में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया। घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की तुलना में कहीं अधिक है। चीनी लगभग 300 सैनिकों के साथ पूरी तरह से तैयार होकर आए थे, लेकिन उन्हें भारतीय पक्ष से मुस्तैदी की नहीं थी। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी से लगे कुछ क्षेत्रों पर भारत और चीन दोनों अपना-अपना दावा करते हैं। ऐसे में 2006 से इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर लगातार विवाद की स्थिति रही है। बीते दिनों गलवान घाटी में भी भारत और चीन के बीच संघर्ष हुआ था। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन अपने-अपने दावे वाले इलाकों में कायम रहते हैं। हालांकि, चीन की तरफ से इस तय इलाके का उल्लंघन करने की कोशिश की जाती रही है। ड्रैगन, साल 2006 से ही इस फिराक में लगा हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *