सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेगा इंडिया गठबंधन : परमानन्द शर्मा

2 मिनट पढ़ें
2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेगा इंडिया गठबंधन : परमानन्द शर्मा

2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेगा इंडिया गठबंधन : परमानन्द शर्मा

Advertisement

2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेगा इंडिया गठबंधन : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : इंडिया गठबंधन बनने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं की नींद उडी हुई है | उन्हें लगता है देश की जनता उन्हें अब विदा करने वाली है | यह कहना है राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं  अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को ले भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भयभीत है |

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी समेत सभी भाजपा के नेताओं के चेहरे पढ़  यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है | जिस भाजपा को अपने नौ साल से भी अधिक शासन के दौरान महंगाई की याद नहीं आईउसे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सस्ते गैस सिलेंडर देने की घोषणा  से याद आया देश के करोड़ों लोग रसोई गैस सिलेंडरो की लगातार बढती कीमतों से परेशान है लिहाजा लोगो के जख्मों पर मरहम लगाते हुए ऊंट के मुहं में जीरा समान कीमते कम कर लोगो की सहानुभूति लेने का प्रयास भाजपा सरकार नें किय है |

Advertisement

परमानन्द शर्मा  कहते हैं कांग्रेस सरकार के समय रसोई गैस की आखिरी कीमत चार सौकुछ रूपये थी जिस पर भाजपा नें हल्ला काट दिया था | और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकीबार मोदी सरकार | बाबा रामदेव नें भी सस्ता पेट्रोल  दिलाने का वादा किया था लेकिन मोदी शासन में रसोई गैस सिलेंडर ढाई गुना से भी ज्यादा दर पर बिका और पेट्रोल करीब तीन गुना अधिक | कई विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हुई करारी हार के बाद भाजपा को होश आया है लेकिन वह भी पूरा नहीं | परमानन्द  कहते हैं विपक्षी गठबंधन की घोषणा मात्र से भाजपा के तोते उड़े हें हैं अब उसे महंगाई और बेरोजगारी याद आने लगी लगी है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *