सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

चीन में बढ़ता hMPV का कहर! भारत में भी रखी जा रही नजर, जारी हुई गाइडलाइन

3 मिनट पढ़ें
hMPV

चीन में बढ़ता hMPV का कहर! भारत में भी रखी जा रही नजर, जारी हुई गाइडलाइन

Telangana Guidelines On hMPV: चीन में तेजी से फैले ह्यूमन मेटानिमोवायरस (hMPV) ने ये डर और बैठा दिया है कि कहीं ये कोरोना वायरस जैसी महामारी का रूप न ले ले. इसको लेकर भारत में भी पैनी नजर रखी जा रही है. ताजा घटनाक्रम में तेलंगाना सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. हालांकि राज्य में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है.

तेलंगाना राज्य स्स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि चीन से आ रही Human Metapneumovirus (hMPV) की खबरों को लेकर राज्य में सतर्कता से नजर रखी जा रही है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सावधानियों का पालन करें.

तेलंगाना में hMPV का कोई मामला दर्ज नहीं

तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में मौजूद श्वसन संक्रमणों का डेटा विश्लेषण किया और पाया कि दिसंबर 2024 की तुलना में दिसंबर 2023 में संक्रमण के मामलों में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है.

सावधानी बरतने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से श्वसन संक्रमण से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतने का आग्रह किया है और दिशा निर्देश जारी किए हैं-

क्या करें (Do’s):

  1. खांसते या छीकते समय मुंह और नाक को रूमाल या टिश्यू से ढकें.
  2. अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र का उपयोग करें.
  3. भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और फ्लू से प्रभावित लोगों से दूरी बनाए रखें.
  4. बुखार, खांसी या छींक आने पर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें.
  5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और पौष्टिक भोजन करें.
  6. सभी स्थानों पर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें.
  7. बीमार होने पर घर पर रहें और दूसरों के संपर्क को सीमित करें.
  8. पर्याप्त नींद लें.

क्या न करें (Don’ts):

  1. हाथ मिलाने से बचें.
  2. टिश्यू पेपर या रूमाल का बार-बार इस्तेमाल न करें.
  3. बीमार लोगों के संपर्क में न आएं.
  4. अपनी आंखों, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें.
  5. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें.
  6. डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न लें.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

चीन में Human Metapneumovirus (hMPV) के प्रकोप को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) के डीजीएचएस और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के निदेशक ने बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि Metapneumovirus (hMPV) एक सामान्य श्वसन संक्रमण वायरस है, जो सर्दियों के मौसम में सर्दी और फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है. यह विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है.

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है. मेटान्यूमोवायरस किसी भी अन्य श्वसन वायरस की तरह है जो सामान्य सर्दी का कारण बनता है; बहुत बूढ़े और युवा लोगों में यह फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *