सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए लॉन्च किया नया ऐप, TDS सहित इन सभी चीजों की जानकारी पाना होगा आसान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लाया करदाताओं के लिए ऐप, TDS, लाभांश आय के बारे में मिलेगी जानकारी

विभाग ने बुधवार को कहा कि इस ऐप से करदाताओं को स्रोत पर कर कटौती/स्रोत पर कर संग्रह (टीडीएस/टीसीएस), ब्याज, लाभांश और शेयर सौदों के बारे में व्यापक सूचना प्राप्त होगी.

आयकर विभाग ने करदाताओं के लिये एक शुरू किया मोबाइल ऐप

आयकर विभाग ने करदाताओं के लिये एक मोबाइल ऐप शुरू किया है. इस ऐप के जरिये करदाता टीडीएस समेत वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) मोबाइल पर देख सकेंगे. विभाग ने बुधवार को कहा कि इससे करदाताओं को स्रोत पर कर कटौती/स्रोत पर कर संग्रह (टीडीएस/टीसीएस), ब्याज, लाभांश और शेयर सौदों के बारे में व्यापक सूचना प्राप्त होगी. साथ ही उन्हें उसपर अपनी राय देने का भी विकल्प मिलेगा. करदाता मोबाइल ऐप के जरिये वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस)/करदाता सूचना ब्योरा (टीआईएस) में उपलब्ध जानकारी देख सकेंगे.

Advertisement

‘करदाताओं के लिये एआईएस’ (एआईएस फॉर टैक्सपेयर) एक मोबाइल एप्लिकेशन है. इसे आयकर विभाग नि:शुल्क उपलब्ध कराता है और यह गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ‘‘ऐप का उद्देश्य करदाता को एआईएस/टीआईएस के बारे में जानकारी प्रदान करना है. यह करदाता से संबंधित विभिन्न स्रोतों से एकत्रित जानकारी देता है.”

करदाता एआईएस/टीआईएस में उपलब्ध टीडीएस/टीसीएस, ब्याज, लाभांश, शेयर लेनदेन, कर भुगतान, आयकर रिफंड, अन्य चीजों (जीएसटी आंकड़ा, विदेशी प्रेषण, आदि) से संबंधित जानकारी देखने के लिये मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं. करदाता के पास ऐप में प्रदर्शित जानकारी पर प्रतिक्रिया देने का विकल्प और सुविधा भी है. आयकर विभाग ने कहा, ‘‘यह अनुपालन को सुगम बनाने और करदाता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में विभाग की एक और पहल है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *