सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सही मायने नें आम आदमी की ही सरकार है दिल्ली में : अरुण तोमर 

3 मिनट पढ़ें
सही मायने नें आम आदमी की ही सरकार है दिल्ली में : अरुण तोमर 

सही मायने नें आम आदमी की ही सरकार है दिल्ली में : अरुण तोमर 

Advertisement

सही मायने नें आम आदमी की ही सरकार है दिल्ली में : अरुण तोमर 

 

नई दिल्ली  ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अरविन्द  केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के आम आदमी की ही सरकार है, जी हां ऐसा कहना है आम आदमी पार्टी यूथ विंग घोड़ा विधानसभा के प्रभारी अरुण तोमर का।   बातचीत में  अरुण तोमर का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार आम आदमी की ही सरकार है जिसने आम आदमी के लिए महत्वपूर्ण विकास के सभी कार्य किए

Advertisement

अरुण तोमर का कहना है की आम आदमी पार्टी ने हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लिए काम किया है चाहे वह जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मकसद से
जगह जगह मोहल्ला क्लिनिक खोलने हो या फिर महिलाओं के लिए बसों में यात्रा को मुफ्त करना हो। अरुण तोमर ने आगे कहा की मैं खुद घोंडा  विधानसभा से हूं और अपनी विधानसभा में श्रीदत्त शर्मा के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों से काम कर रहा हूं और अपने क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व भी कर रहा हूं। जब हमने आगे अरुण तोमर से पूछा कि आम आदमी पार्टी निशाने पर भी बहुत रही है, आम आदमी पार्टी के दो मंत्री भी जेल में हैं, अरविंद केजरीवाल पर भी तलवार लटक रही है तो इस पर अरुण तोमर ने कहा की सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य मंत्री थे और मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री थे, भाजपा शासित केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए बेहतर विकास के कार्यों को, स्वास्थ्य के कार्यों को, शिक्षा के कार्यों को पचा नहीं पा रही है जिस वजह से आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को जेल में बंद किया जा रहा है।

अरुण तोमर ने आगे कहा की आज भाजपा केंद्र और अन्य राज्यों में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पदचिन्हों पर ही चल रही है, आज
भाजपा और दूसरी कई पार्टियाँ  अन्य राज्यों में अरविंद केजरीवाल के ही विकास मॉडल के कदमों पर चल रही है। अरुण तोमर ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए हर तरह के विकास के कार्य किए है चाहे वह फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य करवाना हो या फिर बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना शुरू करना हो और आगे भी इसी तरह से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए बेहतर से बेहतर विकास के कार्य करते रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *