करावल नगर जिला कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं में दिखा एकता संकल्प का जोश : आदेश भारद्वाज
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करावल नगर जिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में जिला ऑब्जर्वर पी के मिश्रा, लक्ष्मण रावत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सभी ने अपने अपने संबोधनों में मौजूदा सरकार को निशाने पर रखते हुए कहा कि जोर शोर से डबल इंजन की सरकार होने के फायदे गिनाने वाली सरकार दो महीने से कभी पहले की सरकार पर ठीकरा फोड़ती दिख रही है तो कभी फंड ना होने की बात कहकर योजनाओं को टालती आ रही है। लेकिन सरकार के बैठे लोग शायद यह भूल जा रहे हैं कि योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार में प्रतिबद्धता का होना बहुत जरूरी है। जो भाजपा सरकार में दिखाई नहीं दे रही। हां नफरती सोच का भाव जरूर भाजपा को दूसरी पार्टियों से बहुत आगे रखता है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कपिल मिश्रा हैं दंगों में जिनकी संलिप्तता को देखते हुए कोर्ट ने उन पर एफ.आई.आर. करने के आदेश तक देने पड़े हैं।
जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने संबोधन में हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ सभी जिला अध्यक्षों की हुई बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि हमारे अध्यक्ष जी और राहुल गांधी जी ने जिस तरह से चुनावी उम्मीदवारों को तय करने में जिला अध्यक्षों की सलाह ली जाएगी हम उसी तर्ज पर ब्लॉक अध्यक्षों की भी भूमिका तय करने जा रहे हैं क्योंकि जमीनी स्तर की जो जानकारी ब्लॉक अध्यक्षों के पास हो सकती है वो किसी के पास नहीं हो सकती, इससे न सिर्फ पार्टी को मजबूती मिलेगी बल्कि हमें चुनावी रणनीति तय करने भी एक बहुत बड़ी मदद मिलेगी। आदेश ने पूर्व की केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की अनुभवहीनता और दिशाहीन निर्णयों के चलते विकास के मामले में आज दिल्ली लगभग 20 वर्ष पीछे चली गई है।
CAG रिपोर्ट से हो रहे नित नए खुलासों से यह बात साबित भी हो रही है। जिस दिल्ली को 2011 में सिंगापुर में हुई उत्तम शहरों की प्रतियोगिता में चौथा स्थान मिला था वह दिल्ली आज लगातार 6ठी बार विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानियों में पहले नंबर पर बनी हुई है। विकास की रेस में पूरी तरह पिछड़ चुकी दिल्ली में आज ना ढंग की सड़कें बची हैं। ना पीने का साफ पानी है। ना ढंग की पब्लिक ट्रांसपोर्ट है।
नालियां और नाले गंदगी से जाम हैं। दिल्ली के हिस्से कुछ आया हैं तो बदहाली के आंसू आए हैं। इस मौके पर लोकेंद्र सिंह, कांग्रेस उमदेवार एस पी सिंह, नरेश पाल, खेमचंद सैनी, प्रमोद जयंत, संजीव भारद्वाज, राज ठाकुर, सुजीत सिंह, प्रवीण भडाना, सुरेंद्र कोच, रामविलास शर्मा डॉ अकरम तौकीर रजा, मनोज फादर दयानंद बेनीवाल डॉ संतोष राजबीर सिंह सत्तार, सुमित मालिक, कमल सिंह आर पी गायक नरेश पाल सतबीर सिंह एडवोकेट आदित्य भारद्वाज एडवोकेट पंकज धीरान, ए बी शुक्ला एडवोकेट , ननुआ प्रधान, कालीचरण पंवार, देवेंद्र काकू इसरार अहमद प्रधान हारून भाई राज ठाकुर मिकी भाई सरदार जसवंत सिंह सुरजीत सिंह सरदार बिंदल जी कालीचरण पावर चेयरमैन राकेश दास बलजीत शर्मा पी एस रावत महेंद्र सिंह रावत सुशीला भगेल मनोज शर्मा आर पी झा देवेंद्र शर्मा सुभाष दादा हरी पंडित राकेश दास रेखा, शाहनाज, संगीता, शबनम, बेबी, नूरसभा, हजरा, अब अन्य लोग उपस्थित थे।



