सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बैठक में उद्यमियों नें कहा भाजपा सरकार बनने से विकास की रफ्तार बढ़ेगी : डॉ.अनिल गुप्ता

2 मिनट पढ़ें
डॉ.अनिल गुप्ता

बैठक में उद्यमियों नें कहा भाजपा सरकार बनने से विकास की रफ्तार बढ़ेगी : डॉ.अनिल गुप्ता

Advertisement

बैठक में उद्यमियों नें कहा भाजपा सरकार बनने से विकास की रफ्तार बढ़ेगी : डॉ.अनिल गुप्ता

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आज अपनी त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूरे औद्योगिक क्षेत्र से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया बैठक की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विजयी होने और श्रीमती रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई और यह विश्वास जताया कि अब दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार होने पर दिल्ली के उद्योग जगत को नए अवसर और अपेक्षित सभी सुविधाएं मिलेगी जिससे उद्यमी और उद्योग जगत की स्थिति पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत और सुदृढ़ होगी फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन द्वारा शाहदरा विधानसभा से संजय गोयल को विधायक बनने पर शुभकामनाएं दी गई गौरतलब है कि संजय गोयल भी इसी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हैं और वर्षों से यहां उद्यमी के रूप में कार्यरत हैं इसलिए सभी उद्यमियों को इस बात का पूर्ण विश्वास है कि अब उनके विधायक बनने पर यहां की सभी समस्याओं का समाधान होगा और आजादी से भी पहले का यह औद्योगिक क्षेत्र जल्द ही विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा ।

Advertisement

आज की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विषयों और समस्याओं पर चर्चा की गई और उनसे संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी बात कर समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का भी निवेदन किया गया आज की बैठक में चेयरमैन डॉ अनिल गुप्ता, प्रधान हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज कोचर सहित बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *