सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

मंगोलपुरी में लड़की को कार में खींचने के मामले में,वीडियो जारी कर लड़की ने दिया स्‍पष्‍टीकरण

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली : मंगोलपुरी में लड़की को कार में खींचने के मामले में नया ट्विस्‍ट, वीडियो जारी कर लड़की ने दी यह सफाई

वीडियो में इस लड़की ने कहा है कि उसका अपने मंगेतर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, उसके बाद वो कार से गुस्से में उतर गई थी.

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक लड़की को कार में खींचने के मामले में एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो लड़की ने ही जारी किया है. वीडियो में इस लड़की ने मामले को अपने और मंगेतर के बीच की गलतफहमी बताया है. वीडियो में इस लड़की ने कहा कि उसका अपने मंगेतर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, उसके बाद वो कार से गुस्से में उतर गई थी. लड़की ने दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस बहुत तेजी से उस तक पहुंची. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की ऐसी कार्रवाई से वो खुश है. दिल्ली पुलिस ने इस लड़की का बयान कोर्ट में भी दर्ज करा दिया है।

Advertisement

लड़की ने दिल्‍ली पुलिस को कहा शुक्रिया

लड़की इस वीडियो में कहती नजर आ रही है, “आप सबका शुक्रिया जिन्‍होंने मेरी इतनी चिंता की. खासकर दिल्‍ली पुलिस का शुक्रिया जिसने परवाह कर मेरी तलाश की. कल रात जो वीडियो वायरल हुई, वह मेरे और मेरे मंगेतर के बीच एक मिसअंडरस्‍टेडिंग थी. निजी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. बाद में हमारे बीच सुलह हो गई थी. दिल्‍ली पुलिस लड़कियों के लिए 24 घंटे उपलब्‍ध है. धन्‍यवाद कि आप लड़कियों को लेकर इतने प्रोटेक्टिव हो…धन्‍यवाद.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *