सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

सुपौल में ऑटो चालक तिरंगा से साफ कर रहा था वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

3 मिनट पढ़ें

सुपौल में ऑटो चालक तिरंगा से साफ कर रहा था वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

तिरंगा झंडा को लेकर सुपौल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मीडिया (Social Media) पर तिरंगा झंडा से ऑटो की सफाई करने का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा था, जो शहर के स्टेशन चौक का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक ऑटो चालक तिरंगा झंडा से अपने ऑटो की सफाई (Supaul News) कर रहा है और इस दौरान इस घटना का वीडियो बनाने वाला युवक उसे लगातार ऐसा न करने की अपील भी कर रहा है, लेकिन युवक अपनी बात कहते हुए लगातार तिरंगा झंडा से ही ऑटो की सफाई करता नजर आ रहा है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस कप्तान ने दिया था आदेश

युवक ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो डालकर सुपौल की पुलिस से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. वीडियो वायरल होते ही सुपौल के पुलिस कप्तान शैशव यादव एक्शन में आ गए और संबधित थाना को पहचान कर कार्यवाई का आदेश दिया है. इसके बाद सदर थाना की पुलिस ऑटो ड्राइवर को उसके गाड़ी नंबर से पहचान करने में जुट गई.

चालक को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया- पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सुपौल स्टेशन चौक का है जहां ऑटो चालक स्टैंड में लगे अपने ऑटो को तिरंगे झंडे से अंदर बाहर साफ कर रहा है. इस दौरान वहां से गुजर रहे युवक की नजर उस ऑटो ड्राइवर पर पड़ी और वह रुककर सफाई कर रहे ड्राइवर का वीडियो बना लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो के दो दिन के भीतर सदर थाना की पुलिस ने शनिवार को ऑटो ड्राइवर की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया. ऑटो चालक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है. वहीं, सदर थाना की जांच अधिकारी नीलू कुमारी के कहा कि चालक को गिरफ्तार कर विधिसम्मत धारा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *