Home आमने सामने साल भर के शासन में रखी ट्रिपल इंजन सरकार नें दिल्ली के...

साल भर के शासन में रखी ट्रिपल इंजन सरकार नें दिल्ली के विकास की बुनियाद : प्रवेश शर्मा

0
84
प्रवेश शर्मा
साल भर के शासन में रखी ट्रिपल इंजन सरकार नें दिल्ली के विकास की बुनियाद : प्रवेश शर्मा

साल भर के शासन में रखी ट्रिपल इंजन सरकार नें दिल्ली के विकास की बुनियाद : प्रवेश शर्मा

– शिवा कौशिक – नई दिल्ली ,दिल्ली में भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में हर दिन दिल्ली का विकास हुआ है, हर दिन दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए काम हुआ है, जी हां दिल्ली में भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल पर ऐसा कहना है पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश शर्मा का।

प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि जैसे ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, भाजपा ने दिल्ली की जनता से किए अपने वादों के तहत कार्य करने शुरू कर दिए, सबसे पहले भाजपा ने यमुना नदी की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया, फिर दिल्ली में जगह जगह लगे कूड़े के पहाड़ों को कम करना शुरू किया, दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई व अन्य योजनाएं लागू की। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कई ऐसे काम किए है जिनका सीधा सीधा लाभ दिल्ली की जनता तक पहुंच रहा है।

प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली की जनता से सीधा संपर्क किया और दिल्ली की जनता से उनकी परेशानियों को जाना और फिर उन परेशानियों को दूर करने के लिए उचित कदम लिए।

प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी का एक-एक नेता दिल्ली की जनता से मिला यहां तक की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद दिल्ली की जनता के बीच रही लोगों से मिली और उन्होंने दिल्ली की जनता को यह भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेता, नेता नहीं बल्कि जनता के सेवक बनकर कार्य करेंगे। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में भाजपा का एक एक नेता व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ऐसी योजनाएं लागू की है और ऐसी नीतियों पर काम किया है जिससे आने वाले समय में पूरी दिल्ली का चहुंमुखी विकास होगा और दिल्ली की जनता की तरक्की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here