सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

हापुड़ में उधारी के पैसे मांगने पर मिली मौत, 40 रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

2 मिनट पढ़ें

Minor youth murdered for 40 rupees in Hapur Family members accused his  friend ann | हापुड़ में उधारी के पैसे मांगने पर नाबालिग को मिली मौत, 40 रुपए  के लिए दोस्त ने

 

हापुड़ में उधारी के पैसे मांगने पर मिली मौत, 40 रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

यूपी के हापुड़ में एक नाबालिग को उसके ही दोस्तों ने मार डाला है, जिसको बाद इलाके हड़कंप मच गया. परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले मृतक के दोस्त पर लगाया है.

यूपी के जनपद के हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर मे 12 वर्षीय मासूम की मौत से हड़कंप मच गया. परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले मृतक नाबालिग के दोस्त पर लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल पाएगा. वहीं मृतक के चाचा वसीम ने हत्या का आरोप उसके साथी दोस्त पर लगाया है.

मृतक के चाचा वसीम ने बताया कि बच्चों- बच्चों में आपस की लड़ाई थी. केवल 40 रुपये को लेकर उसने अपने दोस्त का मोबाइल छीन लिया और अपने खाला के यहां घर जाकर दुबक गया और बाद मे खालु ने उसका मोबाइल वापस दिला दिया. जब मृतक आकिब अपने घर को वापस लौट रहा था तभी अचानक से उसके दोस्त ने उसके पीछे से वार दिया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. पुलिस ने आश्वासन दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्य की जाएगी.

क्या बोले सीओ आशुतोष शिवम?

वहीं इस पूरी घटना पर गढ़मुक्तेश्वर सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि कल शाम थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत सरूरपुर गांव ऐसा बताया गया दो नाबालिक बच्चों की खेलते वक्त एक बच्चा बेसुध हो गया, जिससे उसके परिजनों की तरफ से लोकल डॉक्टर को दिखाया गया. इसके बाद उसको हापुड़ के अस्पताल में दिखाया गया, जहां पर नाबालिग को मृत घोषित कर दिया गया.

जांच में जुटी पुलिस 

इसकी सूचना कल दे रात थाना हाजा पर जैसे ही प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी और पैनल की तरफ से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *