सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में सी.एम.ही सुरक्षित नहीं और कौन होगा सुरक्षित : वी.आर.चौधरी

3 मिनट पढ़ें
वी.आर.चौधरी

दिल्ली में सी.एम.ही सुरक्षित नहीं और कौन होगा सुरक्षित : वी.आर.चौधरी

Advertisement

दिल्ली में सी.एम.ही सुरक्षित नहीं और कौन होगा सुरक्षित : वी.आर.चौधरी

* महिला सुरक्षा की पोल खोली हमले नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : देश की राजधानी दिल्ली जहां ट्रिपल इंजन की सरकार है ,सुरक्षा का तमाम तामझाम है वहां जनता के दरबार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला होना बेहद चिंता का विषय है | इस हमले की निंदा की जानी चाहिए लेकिन साथ ही दिल्ली जैसे शहर में लचर सुरक्षा सिस्टम की भी निंदा की जानी चाहिए | यह कहना है तिमारपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.वी.आर.चौधरी का |

डॉ.वी.आर.चौधरी कहते है राजधानी दिल्ली में जब दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम जन और खासतौर पर महिलाओं को कैसे सुरक्षित माना जा सकता है | डॉ.वी.आर.चौधरी कहते हैं मुख्यमंत्री जी नें जब रात में भी महिलाओं को काम करने की छूट दी थी तब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे लेकिन उस वक्त कहा गया था महिलाओं के लिए दिल्ली सुरक्षित है लेकिन अब आसानी से समझा जा सकता है दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है जब सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री तक पर हमला किया जा सकता है तो राह चलती महिलएं कैसे सुरक्षित हो सकती हैं | डॉ.वी.आर.चौधरी कहते हैं बड़े जोर शोर से प्रचारित किया गया था डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था चाक चौबंद होगी लेकिन अब तो दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है साथ ही उपराज्यपाल भी केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत है जिनके मातहत कानून व्यवस्था भी आती है |

Advertisement

श्री चौधरी कहते हैं पिछले छह माह में राजधानी दिल्ली का क्राइम रेट बड़ी तेजी के साथ बढ़ा है | हत्या,हत्या के प्रयास,झपटमारी ,सेंधमारी ,चोरी सहित अन्य अपराधिक मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है | महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में भी तेजी के साथ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | डॉ.वी.आर.चौधरी नें कहा “यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है।

अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है | इस घटना को ट्रिपल इंजन की सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और दिल्ली की लचर कानून व्यवस्था के सुधार के बारे में कड़े बन्दोबस्त करने चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *