सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली में शख्स को कार के बोनट पर 3 किमी तक घसीटा गया, बिहार के सांसद की थी गाड़ी

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में कार के बोनट पर तीन किलोमीटर तक शख्स को घसीटता रहा चालक, पुलिस ने दर्ज किया केस

कार आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर जा रही थी जब पुलिस (Police) ने कार को देखा और उसे रोक लिया.

दिल्ली में रविवार देर रात एक कार ने बोनट पर लटके आदमी को तीन किलोमाटर तक घसीटा. कार कथित तौर पर बिहार के सांसद चंदन सिंह की बताई जा रहा है. कार आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर जा रही थी. बोनट पर आदमी को लटकता देख पुलिस ने कार को रोक लिया. कार चालक ने आदमी को बोनट पकड़े हुए करीब 2-3 किमी तक घसीटा. अधिकारियों ने कहा कि चालक गाड़ी चला रहा था और सांसद घटना के समय मौजूद नहीं थे, अधिकारियों ने कहा कि कार चालक के खिलाफ रैश ड्राइविंग के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़ित चेतन ने आरोप लगाया कि आरोपी चालक नशे में था और जब उसने अपने वाहन को रोका तो वह तेजी से भाग गया.

रैश ड्राइविंग के तहत किया केस दर्ज

पीड़ित ने कहा कि कार ने मेरे वाहन को तीन बार ब्रश किया. मैं बाहर आया और उसके सामने खड़ा हो गया, लेकिन उसने गाड़ी चलाना शुरू कर दिया. आश्रम चौक से निज़ामुद्दीन तक गाड़ी चलाते समय मैं बोनट पर लटक गया. मैं उसे रुकने के लिए विनती करता रहा, लेकिन उसने कार नहीं रोकी. उन्होंने कहा कि उन्होंने रास्ते में एक पुलिस वैन देखी और वह कार के पीछे तब तक चलती रही जब तक कि वह रुक नहीं गई. दूसरे वाहन से शूट किए गए एक वीडियो में, बिहार पंजीकरण वाली कार को पुलिस वैन के सामने रुकते हुए देखा गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *