सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बागपत में बीजेपी जिलाध्यक्ष पर घर के लोगों ने ही किया जानलेवा हमला, 2 हमलावर गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बागपत में बीजेपी जिलाध्यक्ष पर घर के लोगों ने ही किया जानलेवा हमला, 2 हमलावर गिरफ्तार

बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे ने बताया कि वह अपने पिता का उपचार कराने के बाद घर पहुंचे तो आरोपियों ने दोबारा उनके घर पर हमला कर दिया. गाली गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया.

बागपत में रास्ता बंद करने के विरोध पर बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. हमले का आरोप जिलाध्यक्ष के तीन भतीजों पर लगा है. तीनों आरोपियों के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

छपरौली थाना क्षेत्र के ककोर खुर्द गांव के रहने वाले वेदपाल उपाध्याय बीजेपी के जिलाध्यक्ष हैं. वेदपाल के बेटे आकाश उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 19 जून की रात पानीपत से आए थे. वह घर से अपने घेर की ओर टहलने के लिए चले गए तो, वहां उसके चचेरे भाइयों ने रास्ता बंद कर रखा था. उसके पिता ने सौरभ से रास्ता बंद करने का कारण पूछा तो सौरभ आदि ने गाली गलौज करते हुए उसके पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उसके पिता के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

सिर में लगे पांच टांके 

Advertisement

बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के शरीर के अन्य भाग पर भी चोट लगी है. शोर-शराबा सुनकर उनके बेटे और लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपचार कराया. उनके सिर में पांच टांके आए हैं.

बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे ने बताया कि वह अपने पिता का उपचार कराने के बाद घर पहुंचे तो आरोपियों ने दोबारा उनके घर पर हमला कर दिया. गाली गलौज करते हुए घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और पथराव कर दिया. उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई.

घर के लोगों ने ही किया हमला

जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह उनके अपने ही परिवार का मामला है. मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा. इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोही के अनुसार सौरभ, गौरव और अनुज पुत्रगण जयपाल निवासी ककौर खुर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सौरभ और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अनुज की तलाश की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *