सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पुलिस की गिरफ्त से फरार इमरान खान ने कहा- पाकिस्तान इतना जलील कभी नहीं हुआ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने घर से गायब हैं। इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान को लाहौर स्थित उनके घर तोशाखाना मामले में गिरफ्तार करने के लिए पहुंची मगर इमरान वहां मौजूद नहीं थे। इस्लामाबाद की एक अदालत के एडिशनल सेशन जज जफर इकबाल ने 28 फरवरी को तोशाखाना मामले में अदालत के सामने गैरमौजूद रहने पर इमरान खान पर गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इमरान खान की लगातार गैरमौजूदगी के कारण अदालत के आदेश पर वे लाहौर में उनके घर गिरफ्तारी के लिए गए थे। इस्लामाबाद पुलिस अधिकारी ने कहा उनकी खोज की जा रही है।

इमरान ने पहले ट्वीट कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था- ऐसे देश का क्या ही भविष्य होगा जहां बदमाशों को शासक बना दिया जाता है। शहबाज शरीफ 8 अरब रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और 16 अरब रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी साबित होने वाले थे। तभी जनरल बाजवा ने सुनवाई टालकर उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया।

Advertisement

इमरान के घर पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते हाी जमान पार्क के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फवाद चौधरी ने कहा था- अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो पाकिस्तान में अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। इमरान के खिलाफ 74 केस दर्ज हैं। ऐसे में वो हर सुनवाई में मौजूद नहीं रह सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *