सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

घर पर लगाएंगे सोलर पैनल तो बिजली बिल आएगा जीरो, CM केजरीवाल का बड़ा एलान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

घर पर लगाएंगे सोलर पैनल तो बिजली बिल आएगा जीरो, CM केजरीवाल का बड़ा एलान

दिल्ली सरकार ने 2016 में सोलर पॉलिसी लागू की थी और अब आठ साल के बाद नई पॉलिसी लागू की गई है. इसके तहत बिजली के बिल में बड़ी रियायत मिलने वाली है.

दिल्ली सरकार ने नई सोलर पॉलिसी (Solar Policy) लागू की है. इसे सोलर पॉलिसी 2024 नाम दिया गया है. इसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पॉलिसी के बारे में जानकारी दी. सीएम केजरीवाल ने एलान किया कि राजधानी में जिनके घरों की छत पर सोलर पैनल लगे हुए हैं उनके बिजली के बिल जीरो आएंगे चाहे वह कितनी भी यूनिट खर्च करे और साथ ही हर महीने उन्हें सोलर पैनल से कमाने का भी मौका मिलेगा.

सीएम केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ”जब हमारी सरकार 2015 में बनी थी और उसके एक साल बाद 2016 में हमने सोलर पॉलिसी जारी की थी. जिसका नाम था सोलर पॉलिसी 2016, उस वक्त से लेकर अब तक यह देश की सबसे प्रोग्रेसिव सोलर पॉलिसी मानी गई है. एक तरह से इसने दिल्ली में सोलर पॉवर की बुनियादी रखी.”

दिल्ली में 1500 मेगावट क्षमता के लगे पैनल

Advertisement

दिल्ली के सीएम ने कहा, ” सोलर पॉलिसी 2016 के तहत जिन लोगों ने अपने घरों के ऊपर सोलर पैनल लगा रखे थे. आम लोगों ने 250 मेगावाट क्षमता के पैनल लगाए थे. इसके अलावा 1250 मेगावाट सोलर पावर डिस्कॉम ने बाहर से खरीदे हैं. इस तरह से दिल्ली में 1500 मेगावाट क्षमता के पैनल लगे थे. सोलर पैनल से एयर पल्यूशन कम होता है. हमने जो ईवी पॉलिसी बनाई थी और वह भी प्रोग्रेसिव पॉलिसी थी. दिल्ली को ईवी कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है.”

2024 की पॉलिसी में होगी यह खासियत

आगे बड़ी घोषणा करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ”2024 की पॉलिसी की बड़ी खासियत है. हम 200 यूनिट बिजली फ्री देते हैं. 201 से 400 यूनिट में बिल आधा आता है. 400 से ऊपर वालों का पूरा बिला आता है. इस सोलर पॉलिसी के तहत जो सोलर पैनल लगाएंगे उनका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. 201 से 400 वालों का और 400 से ऊपर वालों का भी बिजली माफ हो जाएगा. दिल्ली के लोगों का बिल फ्री हो सकता है. चाहे कितना भी यूनिट इस्तेमाल करें. जो-जो अपने घर के ऊपर पैनल लगाएगा उसे हर महीने अलग से 700 से 900 रुपये कमाने का भी मौका मिलेगा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *