कांग्रेस नहीं तो विकास नहीं : परमानन्द शर्मा 

0
42
कांग्रेस नहीं तो विकास नहीं : परमानन्द शर्मा 
कांग्रेस नहीं तो विकास नहीं : परमानन्द शर्मा 

कांग्रेस नहीं तो विकास नहीं : परमानन्द शर्मा 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कांग्रेस  द्वारा किए गए विकास के कार्यों को संजोकर भी नहीं रख पाई भाजपा व आम आदमी पार्टी की सरकारें, जी हां ऐसा कहना है राम नगर वार्ड से पूर्व निगम प्रत्याशी व राम नगर वार्ड ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानंद शर्मा का। परमानंद शर्मा का कहना है कि दिल्ली के यमुना
पार में जो भी विकास के कार्य हुए है वह सभी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित  के द्वारा ही किए गए है। उसके बाद से यमुनापार में कोई भी विकास के कार्य नहीं हुए है। परमानंद शर्मा ने आगे कहा की यमुना पार में जितने भी फ्लाईओवर बने है, जितने भी अंडर पास बने है, जितने भी अस्पताल बने है, यह सभी कार्य शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में ही हुए हैं।

शास्त्री पार्क स्थित अस्पताल भी शीला दीक्षित  के कार्यकाल में बना, जीटीबी अस्पताल का अतिरिक्त नया वार्ड भी शीला दीक्षित  के कार्यकाल में ही बना। उसके बाद से यमुना पार में ना तो कोई नया अस्पताल बना, ना कोई नया फ्लाईओवर या अंडर पास बना, शिक्षा की बात करे तो कोई भी नया स्कूल या विद्यालय नहीं बना, जितने भी स्कूल है यह सभी शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में ही बने हुए हैं। परमानंद शर्मा ने आगे कहा कि मैं अपने राम नगर वार्ड की बात करू तो मेरे वार्ड में एक फ्लाईओवर और अंडरपास का कार्य काफी समय से रुका हुआ था, शीला दीक्षित जी के आने के बाद, हमारे सांसद जय प्रकाश अग्रवाल और विधायक विपिन शर्मा के द्वारा उस फ्लाईओवर और अंडरपास का काम शुरू हुआ, ऐसे ही नाथू कॉलोनी चौक का फ्लाईओवर भी शीला दीक्षित जी ने ही बनवाया।

परमानंद शर्मा ने आगे बताया की वार्ड की गलियों का निर्माण भी उस समय शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में ही हुआ था उसके बाद से गलियों का निर्माण कार्य भी नहीं हुआ। परमानंद शर्मा ने आगे कहा की निर्माण कार्य तो दूर की बात है जो काम कांग्रेस ने किया भाजपा व आम आदमी पार्टी उस कार्य का सही तरह से रख रखाव भी नहीं कर पाई। परमानंद शर्मा ने आगे कहा कि राजधानी दिल्ली का असली विकास शीला दीक्षित जी के समय ही हुआ। उसके बाद आई अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जनता से विकास के नाम पर सिर्फ झूठे वादों के अलावा कुछ भी नहीं किया। परमानंद शर्मा ने
आगे कहा की आज भी दिल्ली की जनता दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के द्वारा किए गए विकास के कार्यों को याद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here