सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जल संकट का समाधान नहीं कर सकती  सरकार तो दे इस्तीफा : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
जल संकट का समाधान नहीं कर सकती  सरकार तो दे इस्तीफा : मुकेश बंसल

जल संकट का समाधान नहीं कर सकती  सरकार तो दे इस्तीफा : मुकेश बंसल

Advertisement

जल संकट का समाधान नहीं कर सकती  सरकार तो दे इस्तीफा : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे अरविंद केजरीवाल, जी हां भीषण गर्मी की वजह से पानी की किल्लत की समस्या से जूझ रही दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा इस समस्या का कोई हल न निकाल पाने पर  बात करते हुए तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की  कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने। मुकेश बंसल ने  कहा की मुझे समझ नहीं आता की आम आदमी पार्टी अगर कुछ कर नहीं सकती, अगर आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के बस का कुछ है ही नहीं, अगर आम आदमी पार्टी को अपनी हर नाकामयाबी पर बहाने ही देने है, अगर आम आदमी पार्टी को अपनी हर विफलता पर दूसरों को ही दोष देना है तो फिर आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर बैठकर कर क्या रही है |

सिर्फ घोटाले, तो छोड़ दे आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता को, इस्तीफा दे दे आम आदमी पार्टी के जेल में बंद मुखिया अरविंद केजरीवाल और कह दे दिल्ली की जनता से की आम आदमी पार्टी के बस का कुछ नहीं है, आम आदमी पार्टी दिल्ली की सरकार चलाने में सक्षम नहीं है, आम आदमी पार्टी में दिल्ली की जनता की समस्याओं को हल करने की क्षमता नहीं है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी ने अपनी हर नाकामयाबी पर सिर्फ एक ही बहाना
लगा रखा है की भाजपा मुझे कुछ करने नहीं देती, भाजपा मुझे काम करने से रोकती है। मुकेश बंसल ने  कहा की मैं आम आदमी पार्टी से यह सवाल पूछता हूं की देश के सर्वोच्च न्यायलय सुप्रीम कोर्ट से फटकार किसको पड़ी, आम आदमी पार्टी को, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पूछे गए पानी की किल्लत की समस्या पर सवालों का जवाब किसके पास नहीं था, आम आदमी पार्टी के पास और दोष यह लगाते है भाजपा पर। मुकेश बंसल ने आगे कहा की देश के सर्वोच्च
न्यायालय सुप्रीम कोर्ट से पड़ी आम आदमी पार्टी को फटकार, आम आदमी पार्टी की सरकार चलाने की अयोग्यता को दिखाता है।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा की सरकार चलाने में और दो सौ यूनिट बिजली फ्री करने में जमीन आसमान का अंतर है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की मैं तो साफ साफ शब्दों में अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगता हूं क्योंकि अरविंद केजरीवाल को करना कुछ है नहीं, बात बात पर अपनी हर विफलता का ठीकरा इन्हें भाजपा पर ही फोड़ना है, खुद अरविंद केजरीवाल को घोटाले करने से फुर्सत नहीं है तो फिर क्यों दिल्ली की जनता को धोखे में रखना इसलिए दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या को हल न कर पाने के कारण, नीतियों के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला करने के कारण, अपने पूरे कार्यकाल में दिल्ली की जनता को सिर्फ धोखे में रखने के कारण अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *