सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शीला जी से प्रेरणा ले काम करेंगी रेखा गुप्ता तो संवर जायेगी एक बार फिर से दिल्ली : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

शीला जी से प्रेरणा ले काम करेंगी रेखा गुप्ता तो संवर जायेगी एक बार फिर से दिल्ली : नीलम चौधरी

Advertisement

शीला जी से प्रेरणा ले काम करेंगी रेखा गुप्ता तो संवर जायेगी एक बार फिर से दिल्ली : नीलम चौधरी

नई दिल्ली सी.पी.एन.न्यूज़ ) : स्व.शीला दीक्षित जिस दिल्ली को हर भरा तथा सजा सँवार कर छोड़ कर गई थी उसे आम आदमी पार्टी की सरकार नें पिछले 11 साल में विश्व का सबसे प्रदूषित तथा गंदा शहर बनकर रख दिया है | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती आलम यह है कि राजधानी दिल्ली में आज सांस लेना भी दूभर हो चुका है | यही हाल दिल्ली की हरियाली का हो चुका है जिस दिल्ली को शीला जी हर भरा छोड़ कर गई थी वह कंक्रीट में बदल चुका है | जहां तक राजधानी के परिवहन सिस्टम का सवाल है वह भी जर्जर हालत में पहुंच चुका है दिल्ली बसों की भारी कमी झेल रही है |

नीलम चौधरी कहती है दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सौभाग्यशाली है केंद्र में भी उनकी पार्टी की सरकार है और दिल्ली नगर निगम में भी वह दिन दूर नहीं जब भाजपा की सरकार होगी | ऐसे में ट्रिपल इंजन की सरकार होगी और रेखा गुप्ता जी अथक प्रयास से दिल्ली को पुराने दिन लौटा सकेगीं ऐसी उम्मीद हमें है कहीं कोई बाधा उनके सामने नहीं आनी चाहिए बस जरूरत होगी तो उनकी इच्छा शक्ति की होगी | नीलम चौधरी नें रेखा गुप्ता कोशुभकामनाएं देते हुए कहा दिल्ली को एक बार फिर से महिला शक्ति के रूप में मुख्यमंत्री मिली है और जिस मेहनत तथा लग्न से शीला जी नें दिल्ली को संवारा था यदि रेखा गुप्ता भी उसी भावना से काम करेगीं तो दिल्ली एक बार फिर से प्रदूष्ण मुक्त हो सकती है | दिल्ली फिर से हरी-भरी हो सकती है | दिल्ली का परिवहन सिस्टम फिर से सुधर सकता है |

Advertisement

यमुना मैया एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में जीवित रूप में दिखेगी | नीलम चौधरी कहती हैं दिल्ली में तो ट्रिपल इंजन की सरकार रेखा गुप्ता के लिए वरदान साबित होंगी है बल्कि पूरे एनसीआर में उनकी पार्टी की सरकारे है जिसका निश्चित रूप से दिल्ली की भाजपा सरकार को मिलेगा और दिल्ली सरकार की किसी भी योजना में रोड़ा अटकने की कोई सम्भावना दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *