सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘लालू हटेंगे तो राबड़ी बनेंगी फिर तेजस्वी…’, रविशंकर प्रसाद परिवारवाद को लेकर विपक्षियों को जमकर सुनाया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘लालू हटेंगे तो राबड़ी बनेंगी फिर तेजस्वी…’, रविशंकर प्रसाद परिवारवाद को लेकर विपक्षियों को जमकर सुनाया

पटना में बीजेपी के ‘भीष्म पितामह’ कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती मनाई जा रही है. मंच से बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने परिवारवाद को लेकर विपक्षियों पर निशाना साधा.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) गुरुवार (5 अक्टूबर) को बिहार दौरे पर हैं. पिछले 10 महीने में जेपी नड्डा का यह दूसरा बिहार दौरा है. जेपी नड्डा, बीजेपी के ‘भीष्म पितामह’ कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के समारोह में शामिल हुए हैं. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad ) ने मंच से कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन खड़ा है. बीजेपी की ताकत बढ़ी है. यह ताकत कार्यकर्ताओं का सम्मान है उनकी विजय है. उन्होंने परिवारवाद को लेकर तंज भी कसा है.

I.N.D.I.A गठबंधन के लोग जाति की पॉलिटिक्स की बात करते हैं क्या इनके यहां उनकी जाति के आम आदमी की एंट्री भी है? लालू हटेंगे तो राबड़ी बनेंगी. राबड़ी हटेंगी तो तेजस्वी बनेंगे आगे परिवार की लाइन है. ये ही स्थिति अखिलेश यादव की है. पश्चिम बंगाल के सीएम ममता को उनके भतीजा चेंज कर रहे हैं. गाड़ी भ्रष्टाचार और परिवारवाद सामाजिक न्याय मिल जाए.

‘विपक्षी पार्टियों का दोहरा चरित्र’

Advertisement

बीजेपी नेता ने कहा कि इनका दोहरा चरित्र देखिए. जब पहली बार एक योग्य दलित नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बनते हैं तो उनका विरोध किया जाता है. आदिवासी गरिमा नेत्री द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी तो उनका विरोध किया. सनातन धर्म के अपमान पर कुछ नहीं बोलते बस अपने परिवार को आगे ले जाना चाहते हैं. सनातन के साथ कोई समझौता नहीं होगा. इस देश की आत्मा सनातन है जो सबकों चिंता करती है, जहां प्रभु राम सबरी को झूठे बेर खाते हैं, जहां वाल्मीकि रामायण लिखते हैं, जहां पर व्यास किसके पुत्र थे आप सभी जानते हैं. रविदास संत कौन थे कुल मिलाकर सनातन सबको जोड़ता है.

बिहार में बहुमत से 40 की 40 लोकसभा की सीटें जीतेंगे- रविशंकर प्रासद

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें हम भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं. 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में बहुमत से 40 की 40 लोकसभा की सीटें जीतेंगे और 25 में बीजेपी का मुख्यमंत्री बिहार में बने यही हम संकल्प लें. वैसे आपको 2025 तक नहीं रुकना पड़ेगा 24 जीत गए तो ये सरकार कब तक चलेगी आपको पता है देखते रहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *