सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री हुई तो…’, जीतन राम मांझी का I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री हुई तो…’, जीतन राम मांझी का I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला

If ED enters BPSC teacher appointment scam Jitan Ram Manjhi attacks India  alliance - BPSC शिक्षक नियुक्ति घोटाले में ED की एंट्री हुई तो... जीतन राम  मांझी ने इंडिया गठबंधन पर बोला

जीतन राम मांझी ने कहा कि नियुक्ति घोटाला हो या ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला ईडी की एंट्री होनी चाहिए. मोदी सरकार में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचने वाला.

बीपीएससी (BPSC) ने शिक्षक भर्ती (BPSC Teacher Recruitment) के रिजल्ट के बाद बीते बुधवार (25 अक्टूबर) को कट ऑफ लिस्ट को भी जारी कर दिया. लगातार रिजल्ट के बाद से शिक्षक अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे. बुधवार को भी बीपीएससी कार्यालय के बाहर छात्र नेता और शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था. शिक्षक अभ्यर्थियों का आरोप है कि फर्जी डिग्री पर बहाली ली जा रही है. इन सबके बीच इसको लेकर एक बार फिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है.

गुरुवार (26 अक्टूबर) को जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि “सूबे के बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति घोटाले में जॉब फॉर मनी स्कैंडल को लेकर यदि ईडी की एंट्री होगी तो घमंडिया गठबंधन के लोग कहेंगें चुनाव है, तो छापेमारी हो रही है. नियुक्ति घोटाला हो या ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला ईडी की एंट्री होनी चाहिए. मोदी सरकार में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचने वाला.”

Advertisement

इसके पहले नीतीश सरकार पर लगाया था आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी पहले भी इस मुद्दे पर नीतीश सरकार पर हमला कर चुके हैं. बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. जीतन राम मांझी ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को एक्स पर लिखा था, “बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति मामले की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है. आरक्षण की अनदेखी कर यह नियुक्ति रेलवे के लैंड फॉर जॉब के तर्ज पर मनी फॉर जॉब स्कीम के तहत की गई है. पैसा दो सरकारी नौकरी लो घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. बिहार सरकार ने युवाओं का बेड़ा गर्क कर दिया है.”

दरअसल, बिहार में शिक्षकों की बहाली के लिए सरकार ने करीब 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर भर्ती निकाली थी. रिजल्ट के बाद सिर्फ 1.22 लाख पद ही भरे जा सके हैं. दो नवंबर को सीएम नीतीश गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *