सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल

1 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्र से दिल्ली को 1,300 मिलियन गैलन प्रति दिन पानी उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे शहर में लोगों को चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पटपड़गंज गांव में 1.1 करोड़ लीटर क्षमता वाले भूमिगत जलाशय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार शहर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब दिल्ली की आबादी करीब 80 लाख थी, तब उसे 800-850 एमजीडी पानी मिलता था। अब भी यहां उतना ही पानी मिल रहा है, जबकि आबादी अब तीन गुनी होकर 2.5 करोड़ हो गई है।” उन्होंने कहा, “अगर केंद्र द्वारा दिल्ली को 1,300 एमजीडी पानी उपलब्ध कराया जाता है, तो हम शहर के प्रत्येक घर में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति करेंगे।” एक मिलियन गैलन में 37,85,412 लीटर पानी होता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से पानी मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसके लिए काम करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *