सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मैं आपकी बहू हूं..लांघने नहीं दी चौखट प्रेमी के परिजनों को,जानें मधुबनी से हैरान करने वाला ये मामला

3 मिनट पढ़ें

मैं आपकी बहू हूं… प्रेमी के परिजनों ने लांघने नहीं दी चौखट, जानें मधुबनी से हैरान करने वाला ये मामला

अरेर थाना क्षेत्र के भदुली गांव का ये मामला है. करीब 13 दिन पहले ट्रेन से युवती अपने प्रेमी के साथ मधुबनी स्टेशन आई थी. यहीं स्टेशन से छोड़कर प्रेमी भाग गया.

प्रेमी की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने लड़के के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मामला, बेनीपट्टी के अरेर थाना क्षेत्र के भदुली गांव का है. दिल्ली से आई प्रेमिका ने रविवार (30 जुलाई) को अपने हक-अधिकार के लिए प्रेमी के घर घुसने का प्रयास किया, लेकिन लड़के के घर वालों ने चौखट पार करने नहीं दिया. मामला अरेर थाना तक पहुंच चुका है.

युवती का कहना है कि गांव लाने के लिए मनोज के साथ करीब 13 दिन पहले ट्रेन से मधुबनी स्टेशन आई थी. स्टेशन के बाहर से सामान लाने की बात कहकर उसका प्रेमी मनोज गायब हो गया. युवती ने कहा कि प्रेमी के आधार कार्ड से पता लेकर वह बेनीपट्टी पहुंची. इसके बाद से वो भटक रही थी. इसी क्रम में पुलिस थाने का चक्कर लगाते हुए वह रविवार को लड़के के गांव भदुली पहुंची जहां प्रेमी के परिजनों के साथ जमकर बवाल हुआ.

तीन साल पहले शादी करने का दावा

गुड़गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि भदुली के मदन यादव के छोटे पुत्र मनोज यादव के साथ उसने तीन साल पहले शादी कर ली थी. बीते करीब दो सप्ताह से वह इंसाफ के लिए पुलिस और कोर्ट का चक्कर लगा रही है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले के सुंदरवन की रहने वाली है. मनोज यादव के साथ तीन वर्षों से गुड़गांव में रह रही थी. दो माह पहले मनोज उसे गांव में कामकाज की बात कहकर गांव आया. काफी दिन बीतने के बाद जब वो दिल्ली गया तो उससे वो जिद करने लगी कि अब उसे भी उसके गांव भदुली ले जाए.

इधर लड़की ने अपनी आपबीती बताते हुए लड़के को सामने लाने की जिद करने लगी जबकि लड़के का परिवार का कहना था कि उनका उनके बेटे से संपर्क नहीं हो रहा है. लड़की जब पुलिस की मदद से लड़के के घर में घुसी तो परिवार वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया. हंगामे के बाद पुलिस लड़की को लेकर थाने चली गई. अरेर थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि लड़की को लड़के के घर में रखने को कहा जा रहा है. ऐसा नहीं होने पर आगे देखा जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *