सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रोहताश नगर से मजबूती से मांग रहा हूं कांग्रेस की टिकट : मांगेराम भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
मांगेराम भारद्वाज

रोहताश नगर से मजबूती से मांग रहा हूं कांग्रेस की टिकट : मांगेराम भारद्वाज

Advertisement

रोहताश नगर से मजबूती से मांग रहा हूं कांग्रेस की टिकट : मांगेराम भारद्वाज

* कांग्रेस के लिए जेल तक की है यात्रा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मैं रोहताश नगर विधानसभा में सबसे पुराना कांग्रेस कार्यकर्ता हूँ | और लगभग एक दशक तक पूरी विधानसभा का ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रहा हूँ और वह भी उस समय जब वैलकम से लेकर नन्द नगरी और सीमापुरी तक इस विधानसभा के हिस्सा हुआ करते तथा पूरे उत्तर पूर्वी दिल्ली हिस्से में केवल दो ही ब्लाक घोंडा तथा रोहताश नगर हुए करते | यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मांगेराम भारद्वाज का | करीब सत्तर बसंत देख चुके मांगेराम की इच्छा कांग्रेस के टिकट से विधानसभा पहुंचने की है |

Advertisement

मांगेराम कहते हैं उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी उम्मेदवारी का दावा पेश कर दिया है तथा गत दिनों वे प्रभारी सचिव दानिश अबरार सहित अन्य कई बड़े नेताओं से मिल चुके है और अपनी दावेदारी के बारे में बता दिया है | पार्टी उनके दावे पर गम्भीरता से विचार भी कर रही है | मांगेराम भारद्वाज दिल्ली के बे-ताज बादशाह रहे स्व.एच.के.एल.भगत के बेहद करीबी रहे हैं और उनके समय रोहताश नगर में मांगेराम की ही तूती बोलती थी |

मांगेराम भारद्वाज 1977 में इंदिरा गांधी के समर्थन में जेल भी गए थे | यहाँ तक कि श्री भगत सहित उन्होंने कई चुनावों की कमान सम्भाली है | मांगेराम कहते है वे अपनी मेहनत के बल पर ब्लॉक अध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष,जिला महामंत्री ,कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी रहे हैं | श्री भगत के अलावा चौ.प्रेम सिंह,दीप चन्द बन्धु ,शीला दीक्षित ,राम बाबु शर्मा अनिल चौधरी ,अरविन्दर सिंह लवली के साथ उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है | और वे आज भी पार्टी के साथ मजबूती से जुटे हैं | वे बताते हैं यमुनापार का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता तथा नेता उन्हें नाम से पहचानता है | विधानसभा चुनावों में रामनारायण
गुप्ता ,बाबू किशन लाल ,राध्ये श्याम खन्ना ,रामबाबू शर्मा तथा विपिन शर्मा के कंधे से कंधा मिला काम किया है | लिहाजा अब मेरी भी इच्छा है पार्टी की इतनी सेवा करने के बाद मुझे भी जनता की सेवा करने का मौका मिले | मांगेराम कहते हैं उन्हें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है ,लोगो में बड़ी ख़ुशी है कि मैंने पहली बार टिकिट के लिए आवेदन किया है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *