सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मजबूती से लड़ रही हूँ डेंगू के खिलाफ लड़ाई : मोहिनी जीनवाल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मजबूती से लड़ रही हूँ डेंगू के खिलाफ लड़ाई : मोहिनी जीनवाल

* छोटी छोटी गलियों में करायी जा रही है फॉगिंग

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए मेरे वार्ड में तेजी से चल रहा है फॉगिंग व दवाइयों के छिड़काव का काम, जी हां ऐसा कहना है सुंदर नगरी वार्ड की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल का। बातचीत के दौरान मोहिनी जीनवाल ने बताया कि डेंगू को रोकने के लिए मेरे पूरे वार्ड में फॉगिंग का कार्य निरंतर रूप से चल रहा है।

मोहिनी जीनवाल ने आगे बताया की मेरे वार्ड में फॉगिंग का कार्य दो तरह से चल रहा है एक तो दो छोटी छोटी साइकिलों के माध्यम से वार्ड की उन छोटी छोटी गलियों में फॉगिंग करवाई जा रही है जहां पर बड़े वाहन नहीं जा पाते और दूसरा वार्ड की बड़ी बड़ी सड़कों पर बड़ी गाड़ियों के माध्यम से फॉगिंग का कार्य निरंतर रूप से चल रहा है।

मोहिनी जीनवाल ने आगे बताया की फॉगिंग के कार्य के साथ साथ नालियों में लगातार दवाइयों का छिड़काव करवाया जा रहा है, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है की वार्ड के किसी भी इलाके में व वार्ड के किसी भी घर में साफ पानी कहीं भी एक जगह एकत्रित न हो पाए, लगातार पूरे वार्ड के प्रत्येक घर में चेकिंग भी करवाई जा रही है और घरों में पानी में डालने वाली दवाइयां भी वितरित की जा रही है। मोहिनी जीनवाल ने आगे बताया की बतौर अपने वार्ड की निगम पार्षद मैं हर वो कार्य करने का प्रयास कर रही हूं जिससे मैं अपने वार्ड में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोक सकूं और अपने वार्ड की जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकूं और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों की मेहनत से और वार्ड के लोगों के सहयोग से मैं अपने कार्य में सफल भी हो रही हूं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *