सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

पति ने शक बिनाह पर पत्नी का किया मर्डर, बेटी को घर में बंद कर हुआ फरार 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शक बिनाह पर पति ने पत्नी का किया मर्डर, बेटी को घर में बंद कर हुआ फरार 

हत्या के इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने 15 वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को इसकी सूचना दी.

राजधानी के उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने विवाहेत्तर संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने बेटी को घर के दूसरे कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद वह मौके से फरार हो गया. दिल्ली पुलिस को मृतक महिला की 15 वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने रविवार शाम पुलिस को इसकी सूचना दी.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला का शव बिस्तर के नीचे पाया, मृतक महिला की बेटी ने उसकी पहचान द्रौपदी के रूप में की, पूरे कमरे में खून के धब्बे थे, उन्होंने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे और उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था, डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को आखिरी बार 16 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देखा था और उसका सौतेला पिता सुनील उसी दिन से लापता है, टिर्की ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुनील और द्रौपदी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.

Advertisement

हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस

डीसीपी टिर्की ने बताया कि हत्या के मामले की जांच में पता चला है कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव नामक व्यक्ति से हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं, उन्होंने बताया कि अन्य तीन बच्चे यादव के साथ बिहार में रहते हैं, जबकि एक बेटी महिला के पास थी, सुनील और द्रौपदी की एक-दूसरे से कोई संतान नहीं थी, उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुनील को द्रौपदी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था, सुनील को पकड़ने के प्रयास जारी हैं,’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *