
करावल नगर से निर्दलीय प्रत्याशी सहित सैंकड़ों लोगों को कांग्रेस परिवार में शामिल किया : देवेन्द्र यादव
नई दिल्ली ( अश्वनी भारद्वाज ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने करावल नगर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह नेगी, अनिल मंधार, रवि, राकेश वर्मा, कमल पंत, नितिन रमोला, कृष्णा, रजनीश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। करावल नगर से कांग्रेस प्रत्याशी डा0 पी0के0 मिश्रा के प्रयासों से बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा।
कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों के साथ इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ पूर्अव विधायक अनिल भारद्वाज, करावल नगर जिला प्रभारी लक्ष्मण रावत, डा0 पी0के0 मिश्रा, जगजीवन शर्मा, ओबीसी विभाग के चेयरमैन राजीव वर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे। देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली में 11 वर्षों में पिछली सरकार के भ्रष्टाचार और दिल्ली को बर्बाद करने के बाद मौजूदा दिल्ली में भाजपा की सरकार की निष्क्रिय कार्यशैली के कारण दिल्ली के लोग अब कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।
जहां युवा, महिला, वंचित, पिछड़े, दलित व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर लोगों की केन्द्र और मौजूदा सरकारें अनदेखी कर रही है वहीं कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग की रक्षा और सुरक्षा करने और इनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और हमारे नेता, जन नायक श्री राहुल गांधी सड़क से संसद तक देश के करोड़ों लोगों की लड़ाई लड़ रहे है, जिनसे प्रेरणा लेकर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है।

