सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Anupamaa Set Fire: TV शो Anupamaa के सेट पर भीषण आग, टेंट एरिया जलकर खाक, शूटिंग से दो घंटे पहले मचा हड़कंप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Anupamaa Set Fire: TV शो Anupamaa के सेट पर भीषण आग, टेंट एरिया जलकर खाक, शूटिंग से दो घंटे पहले मचा हड़कंप

मुंबई: टेलीविज़न की सबसे लोकप्रिय और हाई-टीआरपी शो अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। यह हादसा शूटिंग शुरू होने से करीब दो घंटे पहले हुआ, जिससे सेट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिल्म सिटी, गोरेगांव स्थित दादा साहब फाल्के चित्रनगरी में बने इस सेट पर शो की मुख्य अभिनेत्री रुपाली गांगुली और क्रू के अन्य सदस्य मौजूद थे।

घटना की सूचना सुबह 6:10 बजे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को मिली। मौके पर चार दमकल गाड़ियां, बड़े टैंकर, एक सहायक संभागीय अग्निशमन अधिकारी और तीन स्टेशन अधिकारी तुरंत भेजे गए। आग मराठी बिग बॉस के सेट के पीछे अनुपमा के टेंट एरिया में लगी, जहां शो के क्रू मेंबर्स शूटिंग की तैयारियों में जुटे हुए थे।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे लगी थी। शो की शूटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सेट का टेंट एरिया पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और किसी के घायल होने की खबर भी नहीं है।

Advertisement

बीएमसी और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर जल्द काबू पाया, लेकिन तब तक सेट का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका था। इस घटना के बाद शो की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस आगजनी की घटना से अनुपमा की एपिसोडिक प्रसारण में देरी होगी या नहीं।

रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ पिछले लंबे समय से टेलीविज़न की दुनिया में शीर्ष पर बना हुआ है। इस शो की कहानी, प्रदर्शन और इमोशनल अपील ने दर्शकों का दिल जीत रखा है। शो की फैन-फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है और हर दिन नए एपिसोड का इंतजार किया जाता है।

सेट पर हुई इस अप्रत्याशित घटना से निर्माता और टीम के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल सेट की मरम्मत और दोबारा निर्माण की योजना पर काम शुरू किया जा रहा है ताकि शो की शूटिंग जल्द बहाल की जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *