सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष और महासचिव के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसमूह : गुरचरण सिंह

2 मिनट पढ़ें
गुरचरण सिंह

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष और महासचिव के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसमूह : गुरचरण सिंह

Advertisement

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष और महासचिव के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसमूह : गुरचरण सिंह

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में आज सिख समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह खलो के सम्मान में एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन कड़कड़डूमा स्थित डायमंड क्राउन बैंकट किया गया।

जहां समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। समारोह का आयोजन “निर्विरोध रूप से अध्यक्ष एवं महासचिव बनाए जाने” की खुशी में किया गया, जिसमें गुरचरण सिंह (राजू) और सुखविंदर सिंह बब्बर की विशेष मेज़बानी रही। इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बलबीर सिंह (विवेक विहार गुरुद्वारा), अमरजीत सिंह पिंकी (गुरुद्वारा सीसगंज), निगम पार्षद प्रीति, पूर्व निगम पार्षद वरयाम कौर, भूपिंदर सिंह भुल्लर, गगनदीप सिंह चियाची, परमिंदर सिंह, परमजीत चंडोक, बीबी रंजीत कौर तथा बीबी हरमिंदर कौर शामिल रहे।

Advertisement

 

गौरतलब है कि सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार जगदीप सिंह खलो की निर्विरोध नियुक्ति को न केवल कमेटी के भीतर बल्कि सिख समाज में भी सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह नेतृत्व समुदाय के विकास, गुरुद्वारों के प्रभावी संचालन और सेवा कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा, ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *