सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते हुए मैच में कैसे मिली हार,इंडिया की बुरी स्थिति का कौन है जिम्मेदार?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीम इंडिया की बुरी स्थिति का कौन है जिम्मेदार? पढ़ें वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते हुए मैच में कैसे मिली हार

भारतीय क्रिकेट टीम की बैटिंग बेहद खराब दौर से गुजर रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भारत को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप हुई. तिलक वर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा परफॉर्म नहीं कर सका. इससे पहले भारतीय टीम वनडे सीरीज में फ्लॉप नजर आई थी. भारत ने तीसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से जीती थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया की खराब बैटिंग की क्या वजह है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है.

Advertisement

त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 149 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 145 रन ही बना सकी. टीम इंडिया ने जीत हुआ मैच गंवा दिया. उसकी शुरुआत खराब रही थी. ओपनर ईशान किशन महज 9 रन बनाकर आउट हुए थे. जबकि शुभमन गिल 3 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर कुछ जोड़े. सूर्या 21 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. तिलक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की शानदार पारी खेली.

सूर्या के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक मोर्चे पर पहुंचे. वे 19 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद संजू सैमसन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अक्षर पटेल 13 रन ही बना पाए. भारत ने 4 विकेट के नुकसान के साथ 77 रन बना लिए थे. इसके बाद 5 विकेट के नुकसान के साथ 113 रन बनाए. टीम इंडिया ने आखिरी 32 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजी बेहद बुरे दौरे से गुजरती हुई नजर आई. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं है. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने कहा कि इन दोनों के बिना टीम की स्थिति खराब हो गई. कोहली और रोहित के फैंस ने कई ट्वीट किए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *