सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एमपी में बीजेपी के लिए कितना सफल रहा वीडी शर्मा का कार्यकाल? नए अध्यक्ष के लिए तैयारी तेज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एमपी में बीजेपी के लिए कितना सफल रहा वीडी शर्मा का कार्यकाल? नए अध्यक्ष के लिए तैयारी तेज

बतौर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल सफल माना जा रहा है. मध्य प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने तक वीडी शर्मा ही कामकाज संभालेंगे. नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा है.

कहते हैं राजनीति में इच्छाओं की कभी पूर्ति नहीं होती है. कुछ इसी तरह का उदाहरण इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति में देखने को मिल रहा है. लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बीजेपी नेता एक बार फिर संभावनाओं की तलाश में जुट गए हैं. मध्य प्रदेश बीजेपी के मंत्री-विधायक, सांसद और संगठन से जुड़े नेता कामकाज की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि इसी महीने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलाया है. इससे पहले बीजेपी को 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से 27 सीटें मिली थी.

2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश ने 28 और अब 29 सांसद बीजेपी को दिये हैं. लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेता अब नई संभावनाओं की तलाश में जुट गए हैं. प्रदेश के मंत्री, विधायक, नवनिर्वाचित सांसद सोशल मीडिया पर हर छोटी-बड़ी गतिविधियों के फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं.

इसी महीने खत्म हो रहा वीडी शर्मा का कार्यकाल

Advertisement

बतौर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल सफल माना जा रहा है. उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत दिलायी. हालिया संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने रिकार्ड कायम करते हुए प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलाया. वीडी शर्मा के सफल कार्यकाल को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी केन्द्रीय संगठन में जगह दे सकती है. मध्य प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने तक वीडी शर्मा ही कामकाज संभालेंगे.

नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में इन नेताओं के नाम

नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों को तलाश किया जा रहा है. संभावित नामों में बीजेपी की ज्वाइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा, वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की चर्चा है. प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर काबिज डॉ. मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं. ऐसे में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण या एससी-एसटी समाज से बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि नये फार्मूला में नरोत्तम मिश्रा और गोपाल भार्गव फिट बैठते हैं. आदिवासी वर्ग को साधने के लिए मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को भी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *