सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

शरद पवार गुट को MVA में मिलेगी कितनी सीटें? जयंत पाटिल ने बताया सबकुछ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

शरद पवार गुट को MVA में मिलेगी कितनी सीटें? जयंत पाटिल ने बताया सबकुछ

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में से शरद पवार गुट की एनसीपी को कितनी सीटें मिलेंगी इसको लेकर जयंत पाटिल ने गुरुवार को जानकारी दी है.

एनसीपी शरद चंद्र पवार के नेता और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने कहा कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में गठबंधन के तहत हमें 10 सीटें मिलेंगी. इस पर चर्चा हुई है. कल या परसों तक हम अपने उम्मीदवारों के नाम जाहिर कर देंगे. शुक्रवार को बैठक हुई और बैठक में 10 लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई है. कुछ चीजों को लेकर अभी चर्चा बाकी है. इसलिए आने वाले 24 या 48 घंटे के भीतर अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर देंगे.

वहीं, प्रकाश अंबेडकर को लेकर जयंत पाटिल ने कहा, ”वह हमारे साथ आएंगे. हमे अभी भी उम्मीद है. कल भी मैंने प्रकाश अंबेडकर से बात की है. उन्हें महाविकास अघाड़ी के प्रस्ताव की जानकारी दी.” जयंत पाटिल ने कहा कि हमारी कोशिश जारी है. प्रकाश अंबेडकर महाविकास अघाड़ी के साथ आएंगे. प्रकाश अंबेडकर ने जो ट्वीट किया है वैसा मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ हुआ है. महाशक्ति को हराने के लिए प्रकाश अंबेडकर हमारे साथ आएं, ये जरूरी है.

प्रकाश के इस ट्वीट का हवाला दे रहे थे जंयत पाटिल

दरअसल, शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत के बयान पर प्रकाश अंबेडकर ने प्रतिक्रिया दीत है. प्रकाश ने ट्वीट कर लिखा, ”संजय, कितना झूठ बोलोगे!? अगर आपके और हमारे विचार एक हैं तो हमें बुलाते क्यों नहीं हैं मीटिंग में? 6 मार्च की फोर सीजन्स होटल में हुई बैठक के बाद आपने हमारे किसी प्रतिनिधि को आमंत्रित क्यों नहीं किया? आज भी आप वंचित को आमंत्रित किए बिना क्यों बैठक कर रहे हैं?”

Advertisement

प्रकाश अंबेडकर ने धोखा देने का लगाया आरोप

प्रकाश ने आगे लिखा, ”आपने तो सहयोगी होकर पीठ में छुरा घोंपने वाला काम किया हैं. हमें पता है आपने सिल्वर ओक्स में हुई मीटिंग में क्या रवैया लिया था! क्या ये बात सच नहीं हैं कि, आपने हमारे खिलाफ अकोला में कैंडिडेट रखने की बात रखी? ये कैसा रिश्ता बना रहे हैं आप? एक तरफ गठबंधन का भ्रम दिखा रहे हैं और दूसरी तरफ हमें गिराने की साजिश कर रहे हैं.

ये विचार हैं आपके?’

गोविंदा के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने पर जयंत पाटिल ने कहा, ‘ एक्टर गोविंदा की पिक्चर अब नहीं चलती. गोविंदा की आख़िरी फिल्म फ्लॉप है. ऐसा एक्टर ले जिसकी फिल्म चलती हो, अच्छे एक्टर (उम्मीदवार) के बारे में सोचे. गोविंदा कांग्रेस से चुनाव जीत गए थे. गोविंदा इतने पॉपुलर अब नहींं हैं. कोई अच्छा एक्टर लेना चाहिए था. एकनाथ शिंदे लगता है फिल्म नहीं देखते. कौन सा कलाकार ताकतवर है उन्हें पता नहीं हालाकि हम भी फिल्म नहीं देखते.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *