सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हरियाणा में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? अशोक तंवर ने की बड़ी भविष्यवाणी

2 मिनट पढ़ें
अशोक तंवर

हरियाणा में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? अशोक तंवर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Advertisement

Ashok Tanwar News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कम से कम 75 सीटें जीतेगी. हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं.

अशोक तंवर ने सिरसा में कहा, ”बदलाव का माहौल दिखाई दे रहा है. निश्चित तौर पर कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी. कांग्रेस का नेतृत्व देश को जोड़ने और नरफरत को खत्म करने की बात कही. किसान, गरीब, मजदूर, कर्मचारी…समाज में जिसे भी जरूरत थी, कांग्रेस उसके साथ खड़ी थी.”

बीजेपी पर अशोक तंवर का निशाना

पूर्व सांसद तंवर ने कहा, ”ये बहुमत उनके (बीजेपी) खिलाफ है, जिनको मैंडेट मिला और जनता की भावनाओं पर खड़े नहीं उतरे. उत्तरी भारत की बात करें तो युवाओं में काफी आक्रोश है. किसान, गरीब दलित में भी आक्रोश है. ये आक्रोश वोटिंग मे दिख रही है.”

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, ”जितनी भी टीम है उन सब का आकलन जो है, 8 तारीख को पता लग जाएगा. आज शाम तक तो कोई कुछ भी बोल सकता है, लेकिन एग्जिट पोल आएंगे तो पता लग जाएगा कि कांग्रेस पार्टी 75 से लेकर 90 सीटों के बीच में सरकार देने वाली है.”

Advertisement

अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 3 अक्टूबर को बीजेपी को बड़ा झटका दिया था. वो महेंद्रगढ़ की रैली में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

कांग्रेस ने दिया एकजुटता का संदेश

तंवर ने इसी साल जनवरी में बीजेपी का दामन थामा था और लोकसभा चुनाव में सिरसा से मैदान में उतरे. हालांकि उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने हरा दिया. अशोक तंवर ने अक्टूबर 2019 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नाराजगी के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वो टीएमसी और आप में कुछ-कुछ दिन रहे. अब उन्होंने घर वापसी की है.

अशोक तंवर बड़े दलित नेता माने जाते हैं. कांग्रेस में शामिल होने के बाद वो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर चुके हैं. इस मुलाकात से कांग्रेस एकजुटता का संदेश देना चाहती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *