सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

2000 रुपये के कुल कितने नोट हैं बाजार में, जानें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

2000 रुपये के कुल कितने नोट हैं बाजार में, जानें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य घटकर कुल का 10.8 प्रतिशत रह गया है.

आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट के चलन पर 30 सितंबर के बाद से रोक लगा दी है. साथ ही आरबीआई ने लोगों को कहा है कि जल्द ही वे 2000 रुपये के नोटों को बदलवा लें. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य घटकर कुल का 10.8 प्रतिशत रह गया है.

धीरे-धीरे घट गई 2000 नोटों का प्रतिशत

मार्च 2017 से पहले 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में से लगभग 89 प्रतिशत जारी किए गए थे और 4-5 साल के अपने अनुमानित जीवन काल के अंत में हैं, आरबीआई ने यह बात 19 मई को कही थी.

2018 में चरण पर था चलन

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने कहा कि प्रचलन में इन बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 मार्च, 2018 को अपने चरम पर 6.73 लाख करोड़ रुपये से गिर गया है (संचलन में 37.3 प्रतिशत नोट) 31 मार्च, 2023 को प्रचलन में नोटों का केवल 10.8 प्रतिशत यानी 3.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

लेन-देन में कम प्रयोग होने लगा

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस मूल्यवर्ग का इस्तेमाल आमतौर पर लेनदेन के लिए नहीं किया जाता है. इसके अलावा, जनता की मुद्रा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों का स्टॉक पर्याप्त बना हुआ है. इससे पहले आरबीआई ने कहा था कि वह समीक्षा के आधार पर 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस ले रहा है. हालांकि, 2,000 रुपये के मूल्यवर्ग के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.

31 लाख 33 हजार करोड़ के कुल नोट चलन में

एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 31 लाख 33 हजार करोड़ रुपये की नोट चलन में हैं. इसमें से 2000 के नोट कुल 3 लाख 13 हजार करोड़ रुपये है. बता दें कि मार्च 2018 में 6.73 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोट चलन में मौजूद थे, लेकिन मार्च 2023 में 2000 रुपये के नोट की संख्या घटकर 3.62 लाख करोड़ रुपये रह गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *