सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

कंबोडिया में होटल में लगी आग,19 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

2 मिनट पढ़ें

कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में आग लगने से कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 60 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है। बताया गया है कि होटल में आग इतनी भीषण थी कि लोगों को बाहर निकालने में भी दिक्कतें आईं। उन्हें भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। यहां पिछले कई घंटों से पूरा होटल आग से घिरा है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होटल की बिल्डिंग को बड़ा नुकसान हुआ है और एक बड़ा हिस्सा आग लगने के बाद गिर गया। दमकलकर्मियों का कहना है कि अब तक 70 फीसदी आग पर कब्जा पाया जा चुका है। होटल में फंसे 60 से ज्यादा लोगों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया है। राहत-बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए कई नागरिक भी वॉलंटियर के रूप में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो होटल और कैसीनो परिसर में लगी आग करीब छह घंटे से तक अनियंत्रित रही। एक वीडियो क्लिप में छत का एक बड़ा हिस्सा अभी भी जलता हुआ दिख रहा है। होटल के अन्य हिस्से जले हुए और खोखले दिखाई दिए। आग की घटना के बीच कसीनो के कर्मचारी भाग निकले, बाहर मौजूद लोगों ने उन्हें नीचे उतरने में मदद की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *