सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

किश्तवाड़ में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौके पर मौत

3 मिनट पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज‍िले में आज शान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ ज‍िले के मारवाह इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना नजदीकी प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने राहत और बचाव का काम शुरू क‍िया। क‍िश्‍तवाड़ के डीसी देवांश यादव ने बताया क‍ि शुरुआती जांच से पता चला है क‍ि हादसा कार के फ‍िसलने के कारण हुआ। सभी मारवाह के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि सभी आठ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान चुंजोर मार्च के मोहम्मद अमीन शेख, नोवापाची मारवाह के उमेर गनी शाह, कादरना मारवाह के मोहम्मद इरफान हजाम, थचना मरवाह के अफाक अहमद हजाम, अंजेर मारवाह के सफूरा बानो, मुजामिला बानो और आसिया बानो के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ये घटना किश्तवाड़ के मारवाह इलाके में करीब साढ़े पांच बजे के आसपास हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने कहा है कि जम्मू मंडल के किश्तवाड़ के मारवाह इलाके में एक टाटा सूमो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कार में बैठे सभी लोग मारवाह के ही रहने वाले थे। फिलहाल शवों की बरामदगी के बाद मृतकों की पहचान की जा रही है।

गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया

हादसे के बाद जम्मू कश्मीर के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया है। उन्होंने करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह, अलसियार रोड पर हुए सड़क हादसे के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं, जिसमें 8 लोगों की मौत गई। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *