सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Barmer Accident: बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से भिड़ंत के बाद चार युवकों की जिंदा जलकर मौत

2 मिनट पढ़ें

Barmer Accident: बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से भिड़ंत के बाद चार युवकों की जिंदा जलकर मौत

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास मेघा हाइवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो कार और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसके तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और कार में सवार चार युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे जोधपुर रिफर किया गया है।

हादसे में मृतकों की पहचान गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के डाबड़ गांव निवासी मोहन सिंह, शंभू सिंह, पांचा राम देवासी और प्रकाश मेघवाल के रूप में की गई है। हालांकि, कार में शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। जिला अस्पताल बालोतरा की मोर्चरी में चारों शवों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र को शोक और गम में डाल दिया है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह टक्कर अत्यधिक गति और सड़क पर ट्रेलर की उपस्थिति के कारण हुई मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर निजी बस में आग लगने से 21 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। उस घटना के बाद बाड़मेर में हुआ यह हादसा राज्य में दूसरी सबसे बड़ी आग और सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *