सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गृह मंत्रालय ने टेरर फंडिंग में लिप्त फरहतुल्ला गौरी को आतंकी घोषित किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गृह मंत्रालय ने फरहतुल्ला गौरी उर्फ एफजी को आतंकी घोषित किया है। फरहतुल्ला गौरी मूल रूप से हैदराबाद के कुरमागुडा इलाके का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में उसका स्कैच बनाकर जारी किया है। फरहतुल्ला गौरी 1994 में भारत से सऊदी अरब भाग गया था। इसके बाद वह 2015 में पाकिस्तान पहुंचा और जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया। भारत में आतंकी गतिविधियों के धन मुहैया कराने का काम करता है। गौरी का छद्म नाम सूफियान भी है। वह करीब 30 साल से आतंकवाद से जुड़ा है। भारत में आतंकी कृत्यों को बढ़ावा देने में उसकी बड़ी भूमिका बताई जाती है। गौरी सोशल मीडिया के जरिए भारत के मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर आतंकवाद में झोंकता है। वह पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का फाइनेंसर है। वह टेलीग्राम, यूट्यूब व फेसबुक के जरिए अपने भारत विरोधी अभियान को अंजाम देता है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गौरी अभी पाकिस्तान में है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों, लश्कर-ए-तैयबा व जैश का एक प्रमुख सदस्य है। उसे यूएपीए कानून के तहत एक आतंकवादी घोषित किया गया है। 38 कट्टर आतंकवादियों की सूची में उसका नाम 18 वें स्थान पर है। जानकारी के मुताबिक, फरहतुल्ला गौरी भारत से भागकर सबसे पहले सऊदी अरब गया था। फिर वह 2015 में सऊदी अरब से पाकिस्तान चला गया। वहां पर वह जैश- ए- मोहम्मद में शामिल हो गया और पाकिस्तान की धरती से भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराता रहा। खास बात यह है कि गृह मंत्रालय द्वारा जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें फरहतुल्ला गौरी के पाकिस्तान में छुपे होने की पुष्टी की गई है। वह भारत में कई आतंकी मामलों में शामिल मोस्ट वांटेड है। फरहतुल्लाह गौरी कई दशकों से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है, लेकिन आज तक उसकी फोटो नहीं पा सकी है। खुफिया एजेंसियों के लिए वह चुनौती बना हुआ है। हैदराबाद के सैदाबाद के कुरमागुड़ा निवासी फरहतुल्ला गोरी मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन दर्सगाह-ए-शहदत (डीजेएस) से भी जुड़ा है। उसे सरदार साहब भी कहा जाता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *