सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 30 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

VIdeo: BJP सांसद का दावा, झारखंड के 1800 स्कूलों में हो रही शुक्रवार को छुट्टी, बढ़ रहा इस्लामीकरण

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय अब शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। निशिकांत दुबे ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके। उनके मुताबिक, ”अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया है। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है।” भाजपा सांसद ने कहा कि ”देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है। इसकी एनआईए से जांच कराई जाए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *