सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

होली तो मन गई लेकिन नहीं मिला जनता को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

होली तो मन गई लेकिन नहीं मिला जनता को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर : नीलम चौधरी

Advertisement

होली तो मन गई लेकिन नहीं मिला जनता को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर : नीलम चौधरी

* जुमला साबित हुआ भाजपा का वादा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जब पूरे नहीं करने होते तो क्यों करती है भारतीय जनता पार्टी जनता से झूठे वादे | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती हैं दिल्ली की महिलाओं को होली के पावन पर्व पर रसोई गैस के मुफ्त सिलेंडर का इन्तजार रहा औरमहिलाएं इंतजार ही करती रह गई लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर मिलना तो दूर किसी नें फोन करके भी नहीं पूछा कि रसोई गैस की जरूरत भी है या नहीं | यहाँ तक की अनेक महिलाओं नें होली के चलते अपने नियमित सिलेंडर जो बुक किये हुए थे उनमे से भी अनेक को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाए |

नीलम चौधरी कहती है भाजपा चुनाव से पहले किए जनता से किए गए वादों पर विचार नहीं कर रही। दिल्ली की आधी आबादी महिलाओं को 2500 रुपये देने के नाम पर धोखा करने के बाद भी भाजपा की दिल्ली सरकार ने 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की कोई घोषणा नही की जबकि होली दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा भी जुमला ही साबित हुआ | उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने प्रत्येक महिला के खाते में 2500 रुपये जमा करने केअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च तक के वादे को भी पूरा नहीं किया और नेहरू स्टेडियम में एक घोषणा की है कि महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए मात्र एक कमेटी की घोषणा की।

Advertisement

नीलम चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को बहुमत देकर अपनी गलती को दोहराया है क्योंकि भाजपा ने किसी भी राज्य में अपने वादों को पूरा नहीं किया है और वहीं आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में 3 वर्षों से सत्तासीन होने के बावजूद महिलाओं को 1000 रुपये देने के अपने वादे को अभी तक पूरा नहीं किया है।

नीलम चौधरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे, उनकी घोषणा करते हुए कहा भाजपा नेताओं ने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है, जिसकी सरकार बनने और 5 दिवसीय विधानसभा सत्र पूरा होने के बावजूद कोई घोषणा नही हुई। विकसित दिल्ली की बात करने वाली भाजपा की मुख्यमंत्री शायद कोई निर्णय लेने में स्वतंत्र नही है, यही कारण है कि अभी तक महिलाओं को राहत देने वाली रसोई गैस सिलेंडर की 500 रुपये कीमत निर्धारित करने और होली दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की का वादा अधर में पड़ा रहा | और महिलाएं इन्तजार ही करती रह गई |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *